बैंककर्मी और दो शिक्षक समेत सागर में 28 नए केस

शुक्रवार को 28 नए पॉजिटिव मिले हैं। बीएमसी की लैब से 19 और इंदौर की निजी लैब से 9 पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। 28 नए पॉजिटिव सामने आने के बाद सागर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 971 पर पहुंच गया है।
शुक्रवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में एक नाम मप्र शासन के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव का भी है। जिन्हें दो दिन पहले बुखार की शिकायत हुई थी। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मंत्री भार्गव इलाज के लिए भोपाल रैफर हो चुके हैं। वहीं अब उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी। इनके अलावा बीएमसी के कोविड वार्ड में ड्यूटी करने वाली 28 वर्षीय स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। जो पूर्व में संक्रमित मिलीं स्टाफ नर्स के संपर्क में थीं।
वहीं खुरई निवासी 38 वर्षीय और मोतीनगर निवासी 49 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये दोनों शिक्षक हैं। वहीं रामपुरा वार्ड निवासी 65 वर्षीय कपड़ा दुकान संचालक, महाराजपुर निवासी 29 वर्षीय पुरुष, बांदरी निवासी 27 वर्षीय, सिंधी कैंप निवासी 65 वर्षीय पुरुष, 62 वर्षीय महिला और 34 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा कटरा के पीएनबी बैंक में काम करने वाले 39 वर्षीय पुरुष, वैशाली नगर शिवाजी वार्ड निवासी 57 वर्षीय पु्रुष, सुभाष नगर निवासी 39 वर्षीय पुरुष, तक्षशिला स्कूल के सामने गोपालगंज वार्ड निवासी 72 वर्षीय महिला, सानौधा निवासी 50 वर्षीय महिला, धर्माश्री मोतीनगर निवासी 48 वर्षीय पुरुष, खेमचंद अस्पताल के पास मोतीनगर निवासी 49 वर्षीय पुरुष, गोपालगंज निवासी 60 वर्षीय पुरुष, गांधी चौक वार्ड निवासी 64 वर्षीय पुरुष और राजीव नगर वार्ड निवासी 70 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा मकरोनिया वार्ड क्रमांक 14 निवासी 68 वर्षीय महिला, शंकरगढ़ मकरोनिया 72 वर्षीय पुरुष, सागर स्टेट कॉलोनी मकरोनिया 70 वर्षीय महिला और दीनदयाल नगर मकरोनिया 55 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा द्वारिका विहार कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय, 57 वर्षीय और 37 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा नरयावली नाका वार्ड निवासी 38 वर्षीय और शास्त्री वार्ड निवासी 40 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी मरीजों को इलाज के िलए बीएमसी में भर्ती किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34tFEIa

Share this

0 Comment to "बैंककर्मी और दो शिक्षक समेत सागर में 28 नए केस"

Post a Comment