प्रद्युम्न सिंह का वीडियो वायरल, कांग्रेस नेता के घुटनों पर सिर रखकर गिड़गिड़ाए, उपचुनाव में समर्थन मांगा

ऊर्जा मंत्री और ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर का शनिवार काे एक वीडियाे वायरल हुआ। इसमें वे एक कांग्रेस कार्यकर्ता रघुनाथ सिंह तोमर के सामने घुटनाें के बल बैठकर समर्थन मांग रहे हैंं। वीडियो में प्रद्युम्न सिंह उनके पैरों पर गिरकर गिड़गिड़ाते दिख रहे हैं।

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर तंज कसा- देखिये कैसे एक बिकाऊ मंत्री ने कांग्रेस के टिकाऊ कार्यकर्ता के आगे घुटने टेक दिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी अरुण यादव की पोस्ट को फॉरवर्ड कर सोशल मीडिया पर लिखा- यही फर्क है बिकाऊ और टिकाऊ में। अभी तो घुटने टेके हैं। 3 नवंबर तक साष्टांग करेंगे। चुनाव हारने के बाद आंख दिखाएंगे।

रघुनाथ सिंह ने की पुष्टि
कांग्रेस के वार्ड 13 सेक्टर अध्यक्ष रघुनाथ सिंह तोमर ने बताया कि मंत्री तोमर उनके घर शुक्रवार को आए थे और समर्थन मांग रहे थे लेकिन वे कांग्रेस के साथ हैं। वीडियो किसी ने छिपकर बनाया है। उधर, मंत्री तोमर ने कहा कि रघुनाथ सिंह से उनके पुराने संबंध हैं। वे बड़े भी हैं, इसलिए उनसे मिलकर विनम्रता से अपनी बात रखी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो में इस तरह कांग्रेस नेता रघुनाथ सिंह तोमर से समर्थन मांगते नजर आए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31FdFTK

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "प्रद्युम्न सिंह का वीडियो वायरल, कांग्रेस नेता के घुटनों पर सिर रखकर गिड़गिड़ाए, उपचुनाव में समर्थन मांगा"

Post a Comment