पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के बयान पर मंडल अध्यक्ष ने की निंदा

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण काग ने पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के हाल ही में बड़वाह में दिए गए उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। इसमें उन्होंने भाजपा को लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस बयान के संदर्भ में उन्होंने कहा पटवारी पहले यह बताएं कि 1975 में लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल किसने लगाया। विपक्षी नेताओं को जेल में ठूंसने वाली पार्टी को आज लोकतंत्र याद आ रहा है। यह वैसे ही जैसे ही महाभारत युद्ध में करण को अपना रथ का पहिया जमीन में धंसने पर धर्म याद आया। कांग्रेस कई बार गैर कांग्रेसी सरकारों को बर्खास्त कर लोकतंत्र की हत्या कर चुकी है। आज वह लोकतंत्र की बात करें तो उसे अपने इतिहास को टटोलना चाहिए।
वर्तमान संदर्भों में यह कहा जाना प्रासंगिक है कि कमलनाथ व उनकी सरकार अपने दल के अनुशासन को नहीं रख पाए। अपनी सरकार नहीं चला पाए तो आत्म विश्लेषण न करते हुए भाजपा को दोष दे तो इसे केवल शुतुरमुर्ग की नीति कहा जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mlsK4P

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के बयान पर मंडल अध्यक्ष ने की निंदा"

Post a Comment