जल विभाग के उपयंत्री वसूलेंगे जलकर
नगर निगम में जलकर की वसूली सबसे कम होती है। शहर को पानी पिलाने में ननि 100 करोड़ रु. के करीब खर्च करता है और जलकर के रूप में उसका आधा भी नहीं मिलता।
अब जलकर की शत-प्रतिशत वसूली के लिए नगर निगम अधिकारी प्रयास कर रहे हैं और यही कारण है कि जल विभाग के उपयंत्रियों को भी इस कार्य में लगाया गया है।
वे रोजाना वार्डों में जाएँगे और लोगों से जलकर की वसूली करेंगे। निगमायुक्त ने आदेश जारी करते हुए उपयंत्री विजय दुबे, अनुराग पाठक, गुलाब सिंह, नीलेश साहू, हनुमंत राव, दिनेश तिवारी, रविन्द्र सिंह ठाकुर, अरविन्द पटैल, मनोज पटैल, सुश्री शिल्पा, शैलेन्द्र पटैल, अमजद खॉं मंसूरी, निर्मल रैकवार, चन्द्रशेखर पटैल, जुगल मेवारी एवं अरविन्द पटैल को जलकर वसूली की जिम्मेदारी सौंपी है।पी-2
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TSwSwU
0 Comment to "जल विभाग के उपयंत्री वसूलेंगे जलकर"
Post a Comment