अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौत हो गई, साला घायल

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, साला घायल हो गया। पत्नी सुरक्षित है।
जानकारी के अनुसार कानसिंह वसुनिया निवासी झायड़ा पत्नी गोमतीबाई व साले तोलसिंह को मायक छोड़ने भगोर जा रहा था। तभी गुरुवार रात 9 बजे सामने से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कानसिंह की गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तोलसिंह घायल हो गया। पत्नी गोमतीबाई सुरक्षित है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l6rl1H

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौत हो गई, साला घायल"

Post a Comment