कोरोना से बापू नगर की महिला ने तोड़ा दम

जिले में मंगलवार को कोरोना से 59वीं मौत हो गई। बापू नगर की 52 साल की महिला जैतून बी ने दम तोड़ दिया। ये नवंबर महीने की पहली मौत है। इधर, कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मंगलवार को 17 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 2 बुजुर्गों की उम्र 80 साल से ज्यादा है।
नए संक्रमितों में लक्कड़पीठा के 83 वर्षीय पुरुष, गणेश नगर के 48 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर के 36 वर्षीय पुरुष, विद्या विहार कॉलोनी कस्तूरबा नगर के 30 वर्षीय पुरुष, वेदव्यास कॉलोनी के 80 वर्षीय पुरुष, देवी सिंह कॉलोनी के 33 वर्षीय पुरुष, 31 वर्षीय महिला, 4 वर्षीय बालिका, बापू नगर की 52 वर्षीय महिला, ऑफिसर कॉलोनी की 32 वर्ष की महिला, सुयोग परिसर की 27 वर्षीय महिला, रिटायर्ड कॉलोनी के 32 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय महिला, सज्जन मिल के सामने की 65 वर्षीय महिला, नाहटा कॉलोनी जावरा के 35 वर्षीय पुरुष, ग्राम सरवन की 28 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरुष शामिल है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 2321 हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3649KkH

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "कोरोना से बापू नगर की महिला ने तोड़ा दम"

Post a Comment