45 डिग्री पर तापमान स्थिर, दोपहर में तेज धूप ने झुलसाया, शाम को चली गर्म हवा

पिछले दो दिन से बढ़ता तापमान लोगों का हाल-बेहाल कर रहा है। तापमान में आई बढ़ोत्तरी की वजह से अब लू लगने की संभावना बढ़ गई है। इसका असर बाजार में देखने को भी मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को 45.4 डिग्री तापमान रहा तो रविवार को 45 डिग्री पर अटक गया। जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई और यह 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। यानी रात में भी तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है।
इस तरह तापमान के साथ दमोह ने एक साल का रिकार्ड तोड़ा दिया है। शनिवार को दमोह शहर तापमान के मामले में दूसरे नंबर पर था। दरअसल इस सीजन में दमोह का सबसे अधिक शनिवार को तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हल्की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया था। इसे दो दिन यानी शुक्रवार शनिवार तक तापमान बढ़ा। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश खबसे ने बताया कि अगले एक-दो दिन दमोह में तेज गर्मी रहेगी और दिन का तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर रहेगा। शहर में लू लगने के हालात बने हैं।
सड़कों पर सन्नाटा, पक्षियों पर शामत
निरंतर तेज गर्मी और गर्म हवा चलने से लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं। रविवार को बाजार में सन्नाटा देखने को मिला। दोपहर में दुकानों पर भीड़ नजर नहीं आई। शाम को कुछ चहल-पहल देखने को मिली। इधर फल और सब्जी विक्रेताओं को भी धूप से बचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। उधर वैशाली नगर निवासी रिटायर्ड बैंक अधिकारी और पक्षी प्रेमी अजय हजारी के गार्डन में दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध के बच्चे पिछले तीन दिन से डेरा डालते हैं। तीन बच्चे कभी पानी के सकोरा में तो पेड़ के डालियों के बीच चहलकदमी करते नजर आ रहे हैं। हजारी ने बताया कि यह जोड़ा दुर्लभ प्रजाति का है। तापमान अधिक होने की वजह से गर्मी से बचने के लिए बच्चों ने यहां पर डेरा डाला है।
विशेषज्ञों की सलाह : लोग पर्याप्त पानीपीकर ही घर से निकलनें
हवा में नमी और घटेगी तथा वाष्पीकरण की मात्रा भी बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि दोपहर में 12 से शाम 5 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचना ही उचित होगा। खबसे ने बताया कि सागर संभाग में लू का अटैक है। इसलिए अभी की स्थिति में लोगों को सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना चाहिए। साथ ही सिर पर कपड़े या टोपी से ढंककर रखना चाहिए। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। घर से ही पर्याप्त पानी पीकर निकलना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c1K9Kl
0 Comment to "45 डिग्री पर तापमान स्थिर, दोपहर में तेज धूप ने झुलसाया, शाम को चली गर्म हवा"
Post a Comment