8 दिन से 3 किमी लंबी लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे 7000 किसान

भाेपाल| यह तस्वीर परवलिया गेहूं खरीदी केंद्र की है। यहां किसानाें के वाहनों की कतारें 3 किमी से भी ज्यादा लंबी हाे गई हैं। किसान 8 दिन से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 10 दिनाें से पाेर्टल बंद हाेने के कारण ये स्थिति बनी है। केंद्राें के प्रभारी सचिव की ओर से सहकारिता विभाग के एमडी अरस्तु प्रभाकर व संजय पंचाेली काे जानकारी दी गई। लेकिन, ध्यान नहीं दिया गया।
10 दिनों से पोर्टल है बंद
- 32,898 किसानों से की जानी थी गेहूं खरीदी
- 24,497 किसानों से अब तक की जा चुकी खरीद
-ज्योति शाह नरवरिया, जिला खाद्य अधिकारी के मुताबिक, पोर्टल का एंट्री सिस्टम सुधार रहे हैं। जितने किसानों का पंजीयन हुआ है, उनकी फसल खरीदी जाएगी। अधिकारियों ने जानकारी नहीं दी, इसलिए स्थिति में सुधार नहीं हो पाया। अब सुधार कर किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A96vfF
0 Comment to "8 दिन से 3 किमी लंबी लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे 7000 किसान"
Post a Comment