कैम्पस के पेड़ों पर डेरा डालने वाले चमगादड़ों काे रस्सी बम से भगाएगा निगम

लगातार फैल रहे संक्रमण से घबराए अफसर अब नगर निगम कैम्पस के पेड़ों पर रहने वाले हजारों चमगादड़ों को भगाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके दो प्रमुख कारण है पहला पेड़ों पर लटकते चमगादड़ दिनभर गंदगी करते हैं। यह सीधे नीचे खड़े वाहन या लोगों पर गिरती है। दूसरा कोरोना वायरस को भी चमगादड़ की देन माना जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों व लोगों की सुरक्षा के लिए अफसर अब ऐसा प्रबंध करने जा रहे हैं, जिससे चमगादड़ बसेरा बदल दे। इसके लिए निगम पेड़ों के नीचे रस्सी बम फोड़ने की योजना बना रहा है।
कोरोना से पहले केरल में फैल चुका निपाह वायरस
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हेमंत सोलंकी के अनुसार परिसर में 35 से ज्यादा पेड़ों पर चमगादड़ हैं। 2018-19 में केरल में निपाह वायरस फैला था। उसके पीछे भी चमगादड़ थे। अभी कोरोना वायरस के जनक भी चमगादड़ ही बताए जा रहे हैं।
सालों से रह रहे हैं अचानक डर क्यों लगने लगा : चमगादड़ कई सालों से निगम के पेड़ों पर हैं। कर्मचारियों और अधिकारियों में कोरोना वायरस का डर बैठा हुआ है। बस इसलिए ऐसा कर रहे हैं। बर्ड वॉचिंग ग्रुप के राजेश घोटीकर बताते हैं इतने सालों में कोई परेशानी नहीं हुई। अचानक डर क्यों लग रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नगर निगम परिसर स्थित पेड़ों पर लटकते चमगादड़।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XAoMdT

Share this

0 Comment to "कैम्पस के पेड़ों पर डेरा डालने वाले चमगादड़ों काे रस्सी बम से भगाएगा निगम"

Post a Comment