पहला पॉजिटिव फुटवियर व्यापारी, दूसरा ट्रेवल्स संचालक तो तीसरा सरकारी कर्मचारी

ये दोस्ती... हम नहीं तोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर... तेरा साथ ना छोड़ेंगे...। गाने के इस बोल की तर्ज पर हमारे शहर के चार दोस्तों ने भी लॉकडाउन के बावजूद एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। सरकार की सोशल डिस्टेंसिंग... घरों में रहने की अपील को ताक पर रख ये दोस्त साथ में उठते-बैठते, पार्टियां करते, घूमते-फिरते रहे। नतीजतन, रविवार को तीन दोस्तों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनका एक दोस्त तो पहले ही पॉजिटिव मिल चुका है। इन दोस्तों की नादानी से अब हमारा शहर भी खतरे में आ चुका है क्योंकि जो पॉजिटिव मिले हैं उनमें एक जूता व्यापारी, एक ट्रेवल्स व्यापारी तो तीसरा वन विभाग में सरकारी कर्मचारी है। व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी खोल रखी थीं।

28 मई को शक्ति नगर का 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला था। रविवार को युवक के तीन दोस्त पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से राजस्व कॉलोनी का 22 वर्षीय युवक, धानमंडी का 25 वर्षीय युवक व काटजू नगर का 25 वर्षीय युवक शामिल है। राजस्व कॉलोनी का युवक टूर एंड ट्रेवल्स का बिजनेस करता था, धानमंडी के युवक की जूते-चप्पल की दुकान थी। दोनों ने लॉकडाउन में मिली छूट के बाद दुकान खोली थी। 20 से ज्यादा दोस्त रोज मिलते थे। वे शहर से बाहर जाने की बात नकार रहे हैं। शंका है कि जिस व्यक्ति का टूर एंड ट्रेवल्स का व्यापार है, वह या तो शहर से बाहर गया या किसी के संपर्क में आया।

जानिए... अब खतरे में कैसे हमारा शहर

  • 28 मई की रात जो युवक मिला था, उसकी सैलाना बस स्टैंड पर रेडीमेड कपड़े की दुकान है। ईद के कारण कई ग्राहक दुकान पर आए होंगे।
  • 31 मई को पॉजिटिव मिले युवक की जूते-चप्पल की दुकान है। दुकान खुली थी, ऐसे में निश्चित तौर पर कुछ ग्राहक भी संपर्क में आए होंगे।
  • 31 मई को पॉजिटिव मिला युवक टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता है। लॉकडाउन में लोग बाहर जा रहे हैं व उन्होंने इससे संपर्क किया होगा।

युवक के काका ने दो रोज पहले एसपी का एक्सरे भी किया
धानमंडी में कोरोना पॉजिटिव निकले युवक के काका माहेश्वरी हॉस्पिटल में कार्यरत है। उन्होंने एसपी गौरव तिवारी का एक्स-रे किया था। 29 मई को ऑपरेशन करने वाली टीम में भी वे शामिल थे। ऑपरेशन के बाद वे ही एसपी की ड्रेसिंग कर रहे थे। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें क्वारेंटाइन कर दिया है। 27 मई को राधाकुआं में हुई दुर्घटना में एसपी गौरव तिवारी घायल हो गए थे। बताया पॉजिटिव युवक व उनके काका का किचन अलग है। काका को क्वॉरेंटाइन कर दिया है।

शहर में 37 पॉजिटिव, 31 हो चुके हैं ठीक
शहर में 37 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 31 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। बाकी का अभी इलाज चल रहा है।
19 की रिपोर्ट निगेटिव मिली - मेडिकल कॉलेज से रविवार को 19 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है, उनमें पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोग भी हैं।

पुलिस के माध्यम से पूछताछ कर रहे - अभी स्वास्थ्य विभाग पुलिस के माध्यम से पूछताछ कर रहा है। अभी जिन संपर्क में आने वाले लोगों के यह नाम बता रहे हैं, उन्हें क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है।

3 कंटेनमेंट बने, राजस्व कॉलोनी के 21, धानमंडी के 74और काटजू नगर के 5 घर कंटेनमेंट में, अब 8 कंटेनमेंट
शहर में यह दूसरा अवसर है जब एक ही दिन में तीन क्षेत्र में कंटेनमेंट बनाए गए हैं। इसमें राजस्व कॉलोनी, धान मंडी (महर्षि दयानंद मार्ग) और काटजू नगर शामिल है। यहां के युवाओं के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद प्रशासन ने रविवार को तीन जगह कंटेनमेंट बनाए। एक्टिव सर्विलांस टीम के नोडल अधिकारी लोकेश वैष्णव ने बताया कंटेनमेंट से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
तीन लॉकडाउन में 11 कंटेनमेंट बने, अब अकेले चौथे में 8 बन गए- पहले तीन लॉकडाउन में जिले में 11 कंटेनमेंट बने लेकिन चौथे लॉकडाउन में अब तक 8 कंटेनमेंट बन गए हैं। इसमें जवाहर नगर-2, सुभाष नगर, टाटा नगर, शेरानीपुरा, शक्ति नगर के साथ राजस्व कॉलोनी, धान मंडी और काटजू नगर शामिल हो गए हैं।

काटजू नगर में बनाया गया सिर्फ 5 घरों का कंटेनमेंट
राजस्व कॉलोनी : यहां 21 घरों का कंटेनमेंट है। इसमें 98 लोग हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 26 को क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया है। यहां अधिकांश नौकरीपेशा और सेवानिवृत्त लोग रहते हैं।
धान मंडी : कोरोना पॉजिटिव का घर बीच में होने से यहां के 74 घरों को कंटेनमेंट में लिया गया है। इसमें 449 लोग रहते हैं। कोरोना मरीज की कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर यहां से 20 लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया है। यहां अधिकांश व्यापारी वर्ग रहता है। यहां कंटेनमेंट बनने से अनाज व कृषि यंत्रों की दुकानें 21 दिन बंद रहेंगी।
काटजू नगर : यहां 5 घरों को कंटेनमेंट में लिया गया। इसमें 23 लोग रहते हैं। यहां भी अधिकांश नौकरीपेशा हैं। ये लोग 21 दिन तक नौकरी पर नहीं जा सकेंगे। यहां से 5 लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया है।

डॉ. प्रमोद प्रजापति, नोडल अधिकारी, कोविड-19:​​​​​​​संक्रमण को लेकर पूछताछ कर हरे
सबसे पहला काम है कि जो लोग इनके संपर्क में आए हैं, हम उन तक पहुंचें। हमने इनके कुछ अन्य दोस्तों को भी क्वारेंटाइन किया है। ये लोग संक्रमित कैसे हुए, इसे लेकर पूछताछ हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्क्रीनिंग के लिए रवाना होती टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZSZV7N

Share this

0 Comment to "पहला पॉजिटिव फुटवियर व्यापारी, दूसरा ट्रेवल्स संचालक तो तीसरा सरकारी कर्मचारी"

Post a Comment