केंद्र सरकारी की नीतियों का बिजली व्यवस्था ठप कर विराेध जताएंगे इंजीनियर
शुक्रवार काे मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ की वर्ष 2020-22 की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुआ। मार्च में हुए चुनाव में इंजीनियर दुर्गेश पाराशर, अधीक्षण यंत्री को अध्यक्ष इंजीनियर वीके एस परिहार कार्यपालन यंत्री को महासचिव और इंजीनियर विकास शुक्ला सहायक यंत्री को वित्त सचिव पद के लिए निर्विरोध चुना गया था। अप्रैल माह से कार्यकारिणी कार्य शुरू करती है, लेकिन कोविड-19 के कारण शपथ ग्रहण मई माह में वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुआ। इससे अब नई कार्यकारिणी गतिविधियां शुरू करेगी।
कार्यकारिणी में संजय भागवतकर, शशांक दातार को उपाध्यक्ष अनुराग नायक को मुख्यालय और एमपीपीएमसीएल श्रीराम पांडे को पूर्व क्षेत्र एमके रघुवंशी को ट्रांसमिशन, उदित अग्रवाल को जनरेशन, जाहिद खान भोपाल को मध्य क्षेत्र, एसएन वर्मा उज्जैन को पश्चिम क्षेत्र का संयुक्त सचिव चुना गया है। मनोज तिवारी को संगठन सचिव, सुरेश त्रिवेदी भोपाल को प्रचार सचिव चुना गया अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में इंजीनियर संजय सोलंकी, इंजीनियर जीवनलाल तेजराज भोपाल, इंजीनियर पवन जैन, इंजीनियर सोनू प्रताप पांडे सारनी, इंजीनियर लव कुमार सिंह चचाई, इंडियन इंजीनियर सुबोध निगम, इंजीनियर अभिनव आनंद तिवारी जबलपुर और इंजीनियर संजय सिंह ठाकुर बीना को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के इंजीनियर वीके एस परिहार ने कहा पावर सेक्टर बहुत विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है। निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। कोविड-19 के कारण वसूली नहीं हाेने पर अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई करने सैलरी काटने और यहां तक की सैलरी ना देने तक की बात शासन प्रशासन कर रहा है। इसका हमें संगठित होकर पुरजोर विरोध करना है। हमें एकजुट होकर तुरंत बिजली व्यवस्था ठप करने पर भी विचार करना चाहिए। इस माैके पर नए पदाधिकारियाें ने संबाेधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M4z68R
0 Comment to "केंद्र सरकारी की नीतियों का बिजली व्यवस्था ठप कर विराेध जताएंगे इंजीनियर"
Post a Comment