बारिश के पहले वार्डों में बनेंगी सीसी सड़कें, सरोवर के सौंदर्यीकरण का काम अटका

नगर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत वार्डों में 28 सीमेंट सड़कें बनना हैं। इसमें से 20 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। लॉकडाउन के चलते वार्डों में सीमेंट सड़कों का निर्माण कार्य बंद हो गया था। निर्माण कार्य की अनुमति मिलने के बाद ठेकेदार को मजदूर नहीं मिल रहे थे। जिससे काम शुरू नहीं किया था। नगर पालिका ने ठेकेदार को निर्माण कार्य करने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बाद अब ठेकेदार ने बची हुई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। नगर पालिका ने ठेकेदार को 15 जून के पहले बची हुई सभी सड़कों को निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वार्डों में सीमेंट सड़कें नहीं होने से बारिश में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्डवासियों की समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत 28 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया था। वार्डों में सीमेंट सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान मार्च महीने में लॉकडाउन लग गया। जिससे काम बंद हो गए थे। लॉकडाउन में निर्माण कार्य की अनुमति मिलने के बाद नगर पालिका ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर निर्माण शुरू करने के निर्देश जारी किए थे।

लॉकडाउन लगने से यह काम अधर में अटका
लॉकडाउन के चलते सूर्यनारायण सरोवर के सौंदर्यीकरण का काम अधर में है। लॉकडाउन के पहले सूर्यनारायण सरोवर के सामने बगीचा निर्माण के लिए जगह की फेंसिंग की थी। इसके बाद जगह को समतल कर बगीचा निर्माण किया जाना था। लॉकडाउन लगने से यह काम अधर में रह गया। उपयंत्री रितेश यादव ने बताया जल्द ही समतलीकरण के साथ बगीचा निर्माण का कार्य किया जाएगा। बगीचे में बैंच और झूले भी लगाए जाएंगे। ताप्ती सरोवर के पूर्वी तट पर वाचनालय से दुर्गा मठ तक सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना है। इसके लिए निकाय के पास राशि नहीं होने से काम रुक गया है। उपयंत्री पंकज धुर्वे ने बताया सरोवर के पूर्वी तट पर पेवर ब्लाॅक, ओपन जिम, झूले, लाइटिंग सहित अन्य कार्य होने हैं।
ठेकेदार के जवाब से सीएमओ संतुष्ट नहीं
नोटिस मिलने पर ठेकेदार ने मजदूर और रेत नहीं मिलने का जवाब दिया था। ठेकेदार के जवाब से सीएमओ राहुल शर्मा संतुष्ट नहीं हुए और निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। अब ठेकेदार ने आंबेडकर वार्ड में रेलवे लाइन की दूसरी ओर और तिलक वार्ड में हाईस्कूल मैदान के पास बनने वाली सीमेंट सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। नपा के सहायक यंत्री आरसी गव्हाड़े ने बताया ठेकेदार को बारिश के पहले बची हुई सभी सड़कों का काम पूरा करने के लिए कहा है।

विकास कार्य शुरू करने ठेकेदारों को नोटिस दिए हैं
नगर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना के अलावा अन्य योजनाओं के निर्माण कार्य भी बंद हैं। जिसे शुरू करने के लिए नगर पालिका ने सभी ठेकेदारों को नोटिस जारी किए हैं। सहायक यंत्री आरसी गव्हाड़े ने बताया ताप्ती वार्ड में सुभाष सराटकर से कनेरे के मकान तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इसके अलावा मिनी स्टेडियम, बेडमिंटन कोर्ट में वुडन फ्लोरिंग सहित अन्य कार्य शुरू नहीं हुए। जिसके लिए ठेकेदारों को नोटिस जारी कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

सरोवर से जुड़े जल स्रोतों की सफाई जल्द होगी शुरू
ताप्ती सरोवर में बारिश के समय पानी की आवक होती है। सरोवर से जुड़े जलस्रोतों की अभी तक सफाई नहीं हुई। ताप्ती मंदिर ट्रस्ट के सदस्य पुरुषोत्तम अग्रवाल, अजय यादव, चिंटू खन्ना, महेश पाठक सहित अन्य ने जल स्रोतों की जल्द सफाई की मांग की है। सीएमओ राहुल शर्मा ने बताया दो से तीन दिनों में ताप्ती सरोवर से जुड़े जलस्रोतों की सफाई का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा नगर के सभी सार्वजनिक नालों की भी सफाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zmVPKn

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "बारिश के पहले वार्डों में बनेंगी सीसी सड़कें, सरोवर के सौंदर्यीकरण का काम अटका"

Post a Comment