दो महीने से जिला अस्पताल में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर और जवान सहित 21 नए मरीज
आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज की लैब से शुक्रवार को 131 मरीजों की रिपोर्ट आई। इसमें 21 मरीज कोरोना संक्रमित पाए हैं। शहर के 19 और महिदपुर के 2 मरीज पॉजिटिव पाए। पॉजिटिव मरीजों में जिला अस्पताल के आरएमओ भी हैं, जो दो महीने से ड्यूटी कर रहे थे। तीन बत्ती चौराहे पर उनका क्लिनिक भी है। डॉक्टर को उनके महाश्वेतानगर स्थित घर पर ही क्वारेंटाइन किया गया है। उनके अलावा 32वीं बटालियन के जवान में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इधर, सर्वे के दौरान बीमार पाए लोगों के सैंपल करवाकर जांच करवाई तो इनमें 12 लोग पॉजिटिव पाए। शुक्रवार को 4 मरीज ऐसे पाए जिनकी पॉजिटिव मरीजों के साथ में कॉन्टेक्ट हिस्ट्री थी। 5 मरीज सस्पेक्टेड थे, जिनकी जांच की गई तो वे पॉजिटिव पाए। शुक्रवार से लेकर पिछले सात दिन में ही 229 मरीज बढ़ गए हैं।
दो महीने से जिला अस्पताल...
सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बताया पटेल गली मालीपुरा की 65 साल की महिला, बटालियन के 37 साल के व्यक्ति, 25 साल के युवक, 17 साल की किशोरी दोनों निवासी ढोली गली, महाश्वेता नगर में रहने वाले 64 साल के बुजुर्ग में संक्रमण पाया। इस कॉलोनी में पहला मरीज मिला है। इसके अलावा महिदपुर की 42 साल की महिला, नागौरी मोहल्ला महिदपुर की 46 साल की महिला भी पॉजिटिव पाई है। उज्जैन शहर के पानदरीबा क्षेत्र के 62 साल के बुजुर्ग, बहादुरगंज की 30 साल की महिला, आर्य समाज मार्ग मालीपुरा की 39 साल की महिला, आर्य समाज मार्ग की 19 साल की युवती, इसी क्षेत्र की 60 साल की महिला, रामीनगर की 54 साल की महिला, निजातपुरा क्षेत्र की 53 साल की महिला, कलाल सेरी के 75 साल के बुजुर्ग, 73 साल की महिला, लक्ष्मीबाई मार्ग मालीपुरा के 25 साल के युवक, लक्ष्मीबाई मार्ग मालीपुरा की 44 साल की महिला, बेगमबाग कॉलोनी के 17 साल के किशोर, भुवनेश्वर कॉलोनी का 33 साल का युवक, अहमदनगर आगर रोड की 40 साल की महिला में संक्रमण पाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TvQvLM
0 Comment to "दो महीने से जिला अस्पताल में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर और जवान सहित 21 नए मरीज"
Post a Comment