जानापाव में सावन में अतिरुद्र यज्ञ एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन 5 से

भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव में सावन में अतिमहारुद्र यज्ञ एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन का शास्त्रोक्त आयोजन 21 ब्राह्मणों के निर्देशन में होगा। इसमें गोमाता के दूध से 24 घंटे अभिषेक कर कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना की जाएगी।

आयोजन ब्रह्मतीर्थ जानापाव के अधिष्ठाता ब्रह्मचारी बद्रीनंद महाराज की मौजूदगी में होगा। परशुराम महासभा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पं. वीरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष पं. संजय मिश्रा ने बताया अनुष्ठान में समाजबंधु यजमान के रूप में शामिल होंगे। रोजाना महारुद्र यज्ञ के बाद भोजन एवं फलाहार की व्यवस्था रहेगी। अनुष्ठान स्थल पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यहीं स्थापित महादेव मंदिर में 5 जुलाई से 10 अगस्त तक रोज जलाभिषेक होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g05hmC

Share this

0 Comment to "जानापाव में सावन में अतिरुद्र यज्ञ एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन 5 से"

Post a Comment