बीहड़ में पेड़ से फांसी पर लटका मिला अधेड़

सुरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोषड की बेहड़ में एक अधेड़ ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की सुबह पांच बजे की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है। कोषण निवासी चंद्रभान सिंह (57) पुत्र परशुराम कुशवाह ने पुलिस को बताया उनके गांव बादल सिंह पुत्र परशुराम सिंह कुशवाह का शव शनिवार की सुबह पांच बजे गांव के बीहड़ में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मृतक के शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द किया। पुलिस ने प्रकरण विवेचना में लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zTnOSi

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "बीहड़ में पेड़ से फांसी पर लटका मिला अधेड़"

Post a Comment