गुप्त नवरात्र की महाअष्टमी पर माता चामुंडा से गले मिली चंबल माई

आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्र की महाअष्टमी पर रविवार काे मां चामुंडा से चंबल मैया गले मिली। चंबल ने मंदिर परिसर काे अपने पानी के आगाेश में ले लिया। इस अनूठे संयाेग काे देखने रविवार काे कई श्रद्धालु माता मंदिर पहुंचे। छाेटी पुलिया से ही माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। यहां यह नजारा इस मौसम में पहली बार बना है। शहर में अब तक 6.25 इंच बारिश हाे चुकी है, लेकिन तेज बारिश का दाैर मात्र एक बार ही चला है। अपस्ट्रीम में बारिश से चंबल उफान पर आई। शनिवार शाम 6 बजे पिपलाैदा डेम से पानी ओवरफ्लो हुअा। इसके बाद नायन डेम और हनुमान पाला से पानी ओवरफ्लो हुआ। इससे क्षेत्र में पानी ही पानी नजर आने लगा है। रविवार सुबह चंबल माता चामुंडा से गले मिली। फोटो : प्रदीप व्यास
चारों डेम की स्थिति
डेम क्षमता
डेम नं. 1 295
डेम नं. 2 095
पिपलौदा 236
अमलावदाबिका 336
(आंकड़े : एमसीएफटी में)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BlID9v
0 Comment to "गुप्त नवरात्र की महाअष्टमी पर माता चामुंडा से गले मिली चंबल माई"
Post a Comment