पार्टी कर लौट रहा था, असंतुलित होकर बाइक से गिरा, सुबह मौत

दोस्त के साथ घूमने का बोलकर निकला अहिल्या पल्टन निवासी 18 वर्षीय मोहित रायकवार आधी रात को जख्मी हालत में घर लौटा। उसके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। सुबह तबीयत बिगड़ी और मौत हाे गई। जो दोस्त उसे छोड़ कर भागा था, पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही थी। सदर बाजार टीआई अजय वर्मा के अनुसार पूछताछ में दोस्त अभिषेक ने बताया कि गुरुवार रात को वे लोग उज्जैन रोड पर पार्टी मनाने गए थे। लौटते वक्त कृष्णा एवेन्यू कॉलोनी के सामने मोड़ पर उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिसमें मोहित को सिर में चोट लगी। उस वक्त मोहित ने सकुशल बताया। फिर सब लोग घर लौट आए।

परिजन के अनुसार मोहित दर्द से कराहते हुए सो गया। शुक्रवार सुबह उसे बेचैनी हुई और दर्द बढ़ने लगा। डॉक्टरी सलाह ली गई, लेकिन अचानक उसने दम तोड़ दिया। मोहित मछली बेचने की एक दुकान में काम करता था। उधर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की वहां बाइक के कुछ पुर्जे मिले हैं। और एक्सीडेंट के निशान पाए गए हैं। इससे माना जा रहा है कि मोहित की मौत एक एक्सीडेंट में हुई है।

करंट लगने से प्लंबर की मौत
विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित रत्न लोक कॉलोनी की एक निर्माणाधीन मल्टी में काम कर रहे 25 वर्षीय प्लंबर मनोज प्रजापति की करंट लगने से मौत हो गई। वह मल्टी में गुरुवार रात काम कर रहा था, तभी किसी खुले तार से उसे करंट लग गया।

अलग-अलग तीन खुदकुशी
गुरुवार रात अलग-अलग जगह तीन लोगों ने खुदकुशी कर ली। गांधी नगर थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय पुष्पा राठौर ने फांसी लगा ली। उन्हें अस्थमा, शुगर और अन्य बीमारियां थीं। वह चल भी नहीं पाती थीं। चंदन नगर थाना क्षेत्र में राजू अछाने ने फांसी लगा ली। उधर विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 54 में कैलाश ने भी फांसी लगा ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31meiCk

Share this

0 Comment to "पार्टी कर लौट रहा था, असंतुलित होकर बाइक से गिरा, सुबह मौत"

Post a Comment