जनसंख्या नियंत्रण हमारे हाथों में है, हम चाहें तो इस पर नियंत्रण कर सकते हैं : डॉ. शाक्य
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हेल्थ वेलनेस केंद्र सेहराई पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. अशोक शाक्य ने लोगों को बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरुक किया। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरुक करने के लिए ही यह दिन मनाया जाता है।
इस दिन लोगों को परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, मानवाधिकारी और मातृत्व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जाती है।
उन्होंने कहा कि एक बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया में रोजाना लगभग 800 महिलाओं की मृत्यु हो जाती है। भारत में बढ़तली जनसंख्या का कारण आज भी लोगों की अशिक्षा व अंधविश्वास है। हमारे देश में अभी भी कुछ लोगों की मान्यता है कि जितने लोग कमाने वाले होंगे उतनी ही अधिक आमदनी होगी। परंतु वे लोग यह भूल जाते हैं कि जितने लोग कमाएंगे उतने ही खाएंगे भी। इस अवसर पर महाराज सिंह कुशवाह, रामकिशोर कुशवाह, गायत्री देशमेर, जयमाला चौहान, उषा ओझा, पलक सेन, राजपाल बाई मौजूद थे।
जनसंख्या का स्थरीकरण नहीं हुआ तो जनजीवन के लिए गंभीर समस्या
विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह यादव ने जनसंख्या वृध्दि पर गम्भीर चिन्ता करते हुए जनसंख्या स्थरीकरण पर विस्तार से जनसमुदाय को समझाया। उन्होंने कहा कि यदि जनसंख्या का स्थरीकरण नहीं हुआ तो आगे आने वाले समय में हमारे लिए एवं जनजीवन के लिए गंभीर समस्या हो सकती है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार यादव, एके राजोरिया एवं अन्य पदाथिकारी मोजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/326VreS
0 Comment to "जनसंख्या नियंत्रण हमारे हाथों में है, हम चाहें तो इस पर नियंत्रण कर सकते हैं : डॉ. शाक्य"
Post a Comment