सेवानिवृत्त सैनिक का हुआ स्वागत

देश की सीमा पर पदस्थ रहे सुभाष किरंगे गुरुवार को सेवानिवृत्त होकर नगर लौटे। सुबह 7 बजे नगर पहुंचते ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्वागत किया। वाहन रैली के रूप में घर तक ले गए। माता-पिता ने श्रीफल से स्वागत किया। किरंगे ने बताया 23 सितंबर 2003 को रेडियो व टेलीफोन ऑपरेटर के रूप में सेवाएं शुरू की। इसके बाद श्रीनगर, लखनऊ, जोशीमठ, भुवनेश्वर, जम्मू कश्मीर, जयपुर, मणिपुर व जबलपुर में काम किया। सेना में रहते हुए इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का डिप्लोमा भी किया। उन्होंने कहा सेना में अनुशासन व ऑर्डर सबसे महत्वपूर्ण होता है। वे देश सेवा के लिए नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37bBMgk

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "सेवानिवृत्त सैनिक का हुआ स्वागत"

Post a Comment