भाजपा का रुख कुशवाहा समाज के प्रति सकारात्मक: भारत सिंह

मेहगांव विधानसभा में कुशवाहा समाज वोटों को साधने के लिए सोमवार को प्रदेश सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाहा अमायन पहुंचे। उन्होंने ग्राम मेहरा में कुंअर बाबा मंदिर पर कुशवाहा समाज के लोगाें के साथ बैठक की।
बैठक में मंत्री कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की इच्छा है कि कुशवाहा समाज सत्ता की मुख्य धुरी बने। भाजपा का रुख कुशवाहा समाज के प्रति हमेशा सकारात्मक रहा है, जो हमेशा रहेगा। मेहगांव क्षेत्र से पहली बार कोई मंत्री बना है। इसलिए क्षेत्र के विकास के लिए ओपीएस भदौरिया की जीत के लिए आप लोग एकजुट हो जाएं। वहीं भाजपा की जीत के साथ ही अमायन क्षेत्र में सिंचाई के लिए नहर बनाई जाएगी। साथ ही अमायन को तहसील बनाया जाएगा।
मंत्री कुशवाहा ने आगे बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की तरह भाजपा झूठा वादा नहीं करेंगी। जैसे कमलनाथ ने सत्ता में आने के लिए किसानों से कर्ज माफ करने का वादा किया था,लेकिन कमलनाथ15 महीने सत्ता में रहते हुए कर्ज माफ नहीं कर सके। आज वे विपक्ष में बैठकर भाजपा को कोस रहे हैं। इस अवसर पर डॉ.अवधेश प्रताप सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37IiHTj
0 Comment to "भाजपा का रुख कुशवाहा समाज के प्रति सकारात्मक: भारत सिंह"
Post a Comment