कुएं में गिरने से महिला की मौत, पति बोला- मिर्गी की बीमारी थी, मायके वाले बोले- कुएं तक कैसे पहुंची

अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंध खेरिया गांव में एक महिला की 60 फीट गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना बुधवार गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 2.30 बजे की बताई जा रही है। महिला दो दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। वहीं मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है।
बताया जा रहा है कि विनीता (30) पत्नी दिनेंद्र धाकड़ निवासी सिंध खेरिया की बुधवार गुरुवार की रात अपने ससुराल में घर के बाहर बने कुएं में गिरने से मौत हो गई। रात में अचानक कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनकर सास सुखदेवी जागी उन्होंने परिवार के लोगों को जगाकर तत्काल विनीता को बाहर निकाला। सभी लोग उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनीता की 2008 में शादी हुई थी। उसके दो बेटे हैं, जिसमें एक 10 साल व दूसरा 7 साल का है। इस घटना के बाद पुलिस ने मृतिका के शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है।
एक दिन पहले ही मायके से आई थी ससुराल
इस घटना के बाद मृतका के पति दिनेंद्र ने बताया कि विनीता को छह साल से मिर्गी की बीमारी थी। उसे कई बार दौरे आते थे। वह बुधवार की शाम सात बजे वह घर आया और खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया। रात के समय जब मां की आवाज आई तब विनीता कुएं में गिर चुकी थी। वहीं मृतका के चाचा रामवीर और भाई गोलू का कहना है कि विनीता पिछले चार दिन से अपने मायके कोक सिंह का पुरा में रह रही थी। बुधवार की दोपहर दिनेंद्र का फोन आया तो शाम चार बजे उसे उसके ससुराल भेज दिया गया। गोलू का आरोप है कि जब विनीता घर के अंदर सो रही थी तो वह रात में कुएं के पास कैसे पहुंच गई। उसे कहीं चोट भी नहीं है। उसकी हत्या की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/379S2yt
0 Comment to "कुएं में गिरने से महिला की मौत, पति बोला- मिर्गी की बीमारी थी, मायके वाले बोले- कुएं तक कैसे पहुंची"
Post a Comment