चुनरी यात्रा निकाली, छप्पन भोग लगाया

नगर में छठवें वर्ष प्राचीन कोटेश्वर महादेव मंदिर समिति ने सीमित भक्तों की मौजूदगी में चुनरी यात्रा निकाली। इसमें भक्त मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शामिल हुए। राम मंदिर से दुर्गा माता मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाली। मां दुर्गा मंदिर में आरती-पूजन कर चुनरी चढ़ाई गई। इसी तरह ग्राम बावडिया निवासी भक्त प्रदीप पाल ने माता मंदिर में छप्पन भोग लगाया। गुरुवार को भी एक भक्त ने छप्पन भोग लगाया। थर्मल पावर के भक्त आरके मल्होत्रा ने माता को चांदी का छत्र व बिछिया भेंट की। मीना विश्वकर्मा इंदौर ने सोने के दो मोती एवं फर्नीचर व्यवसायी रितेश चंद्रवंशी ने सोने का छोटा छत्र चढ़ाया गया। रेणुका माता समिति महिला मंडल ने माता जी को वस्त्र पहनाकर श्रृंगार किया। नवदुर्गा उत्सव समिति अध्यक्ष पवन देसाई और पं. भूपेंद्र शास्त्री ने बताया शनिवार अष्टमी पर दुर्गा मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। रात में हवन-पूजन होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35wgO9s
0 Comment to "चुनरी यात्रा निकाली, छप्पन भोग लगाया"
Post a Comment