खेत के कुएं में मिला शव, पेंट में मिले दस्तावेजों से हुई शिनाख्त
ग्राम मनिहार में खेत के कुएं में एक व्यक्ति की शव मिला। जिसकी शिनाख्त विशाल पिता कमल पांडे (32) निवासी इंदौर के नाम से हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाल कर पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए बड़वाह शासकीय अस्पताल भेजा गया। मृतक की पेंट में मिले दस्तावेजों से शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के पिता अस्पताल पहुंचे तो अपने बेटे का शव देख आरोप लगाया कि मेरे बेटे की हत्या हुई है। इसकी जांच होना चाहिए।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ग्राम मनिहार में किसान के खेत के कुएं में शव दिखा। इसकी सुचना उन्होंने पुलिस को दी। नाविक सुनील केवट, मोहन केवट, सतीश केवट ने शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक की पेंट के पर्स में दस्तावेज मिले। उसके आधार पर पुलिस ने फोटो भेज कर परिजनों को सूचना दी। दोपहर 2 बजे परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मृतक विशाल एक ट्रेवलर्स मालिक के वाहन का ड्रायवर था। तीन दिन से घर पर भी नहीं आया। दो दिन से मेरे बेटे का मोबाइल भी बंद है। मृतक के दो बेटे हैं। एक सात वर्ष व एक 2 वर्ष का बेटा है।
हत्या की है आशंका
मृतक के पिता कमल व जीजाजी अजय वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा हमें हत्या की आशंका है। इसकी गंभीरता से जांच होना चाहिए क्योंकि विशाल गुरुवार से लापता है। वह ट्रेवलर्स मालिक की वाहन चलाता था। गुरुवार घर पर नहीं आया ओर मोबाइल भी बंद बता रहा था। मालिक से पूछा तो कहने लगा कि विशाल का वाहन बड़वाह के पास टकरा गया है। वहां से वह भाग गया है। मैं वहां पहुंच कर वाहन को लाया हूं। इसकी पुलिस को सूचना देने के लिए कहा तो वाहन मालिक पुलिस को सूचना देने से मना कर गया। आज मृत अवस्था में बेटे का शव कुएं में मिला है। बेटे के दो छोटे लड़के हैं। पुलिस ने सख्ती से जांच करना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HzcrlI
0 Comment to "खेत के कुएं में मिला शव, पेंट में मिले दस्तावेजों से हुई शिनाख्त"
Post a Comment