बांस लगाने के लिए किसानाें काे आगे आना चाहिए, यह ऑक्सीजन देते हैं

शहर स्थित वन विभाग के बंसी एंपाेरियम का शुक्रवार को सीसीएफ (मुख्य वनसंरक्षक, होशंगाबाद) एचसी गुप्ता ने निरीक्षण किया। उन्हाेंने बांस से बनाए जा रहे विभिन्न फर्नीचर व सामग्रियाें का निरीक्षण किया।

अधिकारियाें व कर्मचारियाें से कहा कि सामग्री उन स्थानाें पर रखें जहां किसान व लाेगाें का आना जाना हाेता है। सामग्री लाेगाें काे देखने काे मिलेंगी ताे वह खरीदी भी करेंगे।
गुप्ता ने कहा कि किसानाें काे बांस लगाने के लिए आगे आना चाहिए।

बांस ऑक्सीजन देते हैं। नदी, नालाें व तालाबाें किनारे जमीन का कटाव भी राेकते हैं। इसके साथ ही बांस से किसान अतिरिक्त आय भी ले सकते हैं। वन रक्षक छाया धुर्वे ने बताया कि सोडलपुर, टिमरनी, भायली आदि गांव के से अब तक 10 हजार से अधिक बांस खरीदे गए हैं। बंसी एंपाेरियम में बांस से फर्नीचर व सामग्री तैयार की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l789kC

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "बांस लगाने के लिए किसानाें काे आगे आना चाहिए, यह ऑक्सीजन देते हैं"

Post a Comment