प्रत्याशियों का दर्द, इस उपचुनाव में मुद्दों की बजाय आरोप ही आधार

ग्वालियर विधानसभा
प्रद्युम्न सिंह तोमर भाजपा

1. चुनाव प्रचार के बाद अब आपको क्या लगता है कि कोई कसर बाकी रह गई?
विधानसभा क्षेत्र बड़ा होने के कारण कुछ लोगों तक मैं खुद नहीं पहुंच पाया।

2. पहले के चुनावों से इस चुनाव में आपको क्या अंतर नजर आ रहा है?
पहले समस्याओं व विकास के मुद्दे पर चुनाव होता था, लेकिन अब व्यक्तिगत आरोप लगाए जाते हैं।

3. क्या आपको लगता है कि आपकी पार्टी के सभी लोगों का आपको साथ मिलेगा?
भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का साथ और वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन व सहयोग मिल रहा है।

4. कोरोना के कारण मतदाता मतदान के लिए कम निकलेंगे, आपकी तैयारी क्या है?
मैंने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया है। मतदान केंद्रों पर मास्क व अन्य इंतजाम हैं।

5. इस बार चुनाव निजी आरोप-प्रत्यारोप पर केंद्रित हाे गया, क्या ये उचित है?
जिनके पास चुनाव में मुद्दा नहीं है, वे व्यक्तिगत आरोप की राजनीति कर रहे हैं, जो कि उचित नहीं है।

सुनील शर्मा कांग्रेस
1. चुनाव प्रचार के बाद अब आपको क्या लगता है कि कोई कसर बाकी रह गई?

प्रयास तो ये था कि हर व्यक्ति से खुद जाकर मिलूं, लेकिन कुछ घरों तक नहीं पहुंच पाया।

2. पहले के चुनावों से इस चुनाव में आपको क्या अंतर नजर आ रहा है?
पहले चुनाव शालीनता से होते थे, अब पैसे और पावर का उपयोग चुनाव हो गया है।

3. क्या आपको लगता है कि आपकी पार्टी के सभी लोगों का आपको साथ मिलेगा?
पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और प्रत्येक नेता का सहयोग मिल रहा है और मतदान में भी मिलेगा।

4. कोरोना के कारण मतदाता मतदान के लिए कम निकलेंगे, आपकी तैयारी क्या है?
मतदान बढ़ाने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। मैंने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया है।

5. इस बार चुनाव निजी आरोप-प्रत्यारोप पर केंद्रित हाे गया, क्या ये उचित है?
प्रदेश में जिस तरह का घटनाक्रम हुआ है, उससे चुनाव में व्यक्तिगत आरोप बढ़ गए हैं। यह ठीक नहीं है।

ग्वालियर पूर्व विस
मुन्नालाल गोयल भाजपा
1. चुनाव प्रचार के बाद अब आपको क्या लगता है कि कोई कसर बाकी रह गई?

क्षेत्र काफी बड़ा है। कई कॉलाेनी, बाजार और मोहल्ले जनसंपर्क से छूट गए हैं। यहां चुनाव के बाद जाऊंगा।

2. पहले के चुनावों से इस चुनाव में आपको क्या अंतर नजर आ रहा है?
ये चुनाव मुद्दाविहीन हो गया है। हमेशा जनता के मुद्दों पर चुनाव होता था, लेकिन इस बार मुद्दे नहीं रहे।

3. क्या आपको लगता है कि आपकी पार्टी के सभी लोगों का आपको साथ मिलेगा?
भाजपा के सभी लोग मेरे प्रचार में पूरी तरह साथ रहे हैं और आगे भी मजबूती से साथ रहेंगे।

4. कोरोना के कारण मतदाता मतदान के लिए कम निकलेंगे, आपकी तैयारी क्या है?
मतदान केंद्रों पर कोरोना से बचाव के इंतजाम किए हैं। हमने भी लोगों को सेनिटाइजर व मास्क उपलब्ध कराए हैं।

5. इस बार चुनाव निजी आरोप-प्रत्यारोप पर केंद्रित हाे गया, क्या ये उचित है?
हां, चुनाव में मुद्दों से ज्यादा निजी आरोप-प्रत्यारोप हावी रहे हैं, लेकिन मैंने हमेशा विकास की बात की है।

सतीश सिकरवार कांग्रेस
1. चुनाव प्रचार के बाद अब आपको क्या लगता है कि कोई कसर बाकी रह गई?

पार्टी के नेता, मैंने और मेरे परिवार के लोगों ने सभी के पास पहुंचने का प्रयास किया है। फिर भी कुछ क्षेत्र छूट गए हैंं।

2. पहले के चुनावों से इस चुनाव में आपको क्या अंतर नजर आ रहा है?
बहुत अंतर है। लोग ये चुनाव सत्ता के लिए नहीं बल्कि संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए मानकर चल रहे हैं।

3. क्या आपको लगता है कि आपकी पार्टी के सभी लोगों का आपको साथ मिलेगा?
पार्टी के लोगों ने परिवार की तरह मेरा साथ दिया है और आगे भी ऐसा ही साथ मिलता रहेगा।

4. कोरोना के कारण मतदाता मतदान के लिए कम निकलेंगे, आपकी तैयारी क्या है?
मतदान केंद्रों पर जो इंतजाम किए हैं, उनके अलावा हमने भी सेनिटाइजर और मास्क के इंतजाम किए हैं।

5. इस बार चुनाव निजी आरोप-प्रत्यारोप पर केंद्रित हाे गया, क्या ये उचित है?
5. इस बार चुनाव निजी आरोप-प्रत्यारोप पर केंद्रित हाे गया, क्या ये उचित है?
मैं तो कांग्रेस द्वारा 15 महीने की सरकार के दौरान क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य ही लोगों को गिनाता रहा।

डबरा विधानसभा
इमरती देवी भाजपा

1. चुनाव प्रचार के बाद अब आपको क्या लगता है कि कोई कसर बाकी रह गई?
कोई कसर नहीं रही। हम अपनी टीम के साथ पूरे क्षेत्र में पर्याप्त प्रचार कर पाए हैं।

2. पहले के चुनावों से इस चुनाव में आपको क्या अंतर नजर आ रहा है?
हमारे लिए तो बड़ा अंतर ये है कि हमें पहले से कम मेहनत करनी पड़ी और संगठन ने ज्यादा मेहनत की।

3. क्या आपको लगता है कि आपकी पार्टी के सभी लोगों का आपको साथ मिलेगा?
पार्टी के हर नेता और कार्यकर्ता ने साथ दिया है पूरी लड़ाई उनकी दम पर लड़ी गई है।

4. कोरोना के कारण मतदाता मतदान के लिए कम निकलेंगे, आपकी तैयारी क्या है?
हमने लोगों से मतदान की अपील की है और उन्हें सेनिटाइजर व मास्क बांटे हैं ताकि सुरक्षित मतदान हो सके।

5. इस बार चुनाव निजी आरोप-प्रत्यारोप पर केंद्रित हाे गया, क्या ये उचित है?
कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं इसलिए उसके नेता बस आरोप लगा रहे और अपशब्द बोल रहे हैं।

सुरेश राजे कांग्रेस
1. चुनाव प्रचार के बाद अब आपको क्या लगता है कि कोई कसर बाकी रह गई?

कोई कसर नहीं रही, हमें पर्याप्त समय मिला और हम हर परिवारों तक पहुंचकर अपनी बात कह पाए।

2. पहले के चुनावों से इस चुनाव में आपको क्या अंतर नजर आ रहा है?
बहुत बड़ा अंतर है। इस उपचुनाव को विरोधी दल धन-बल की दम पर लड़ रहा है प्रशासन के सहयोग से।

3. क्या आपको लगता है कि आपकी पार्टी के सभी लोगों का आपको साथ मिलेगा?
पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह मेरा साथ दिया है। आगे की लड़ाई भी वही लड़ रहे हैं।

4. कोरोना के कारण मतदाता मतदान के लिए कम निकलेंगे, आपकी तैयारी क्या है?
डबरा में सबसे ज्यादा मतदान होगा। प्रशासन के अलावा हमने भी लोगों को सेनिटाइजर व मास्क पहुंचाए हैं।

5. इस बार चुनाव निजी आरोप-प्रत्यारोप पर केंद्रित हाे गया, क्या ये उचित है?
ये गलत है। चुनाव मुद्दों पर होना चाहिए। विरोधी दल ने मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गंदी राजनीति की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HYbofD

Share this

0 Comment to "प्रत्याशियों का दर्द, इस उपचुनाव में मुद्दों की बजाय आरोप ही आधार"

Post a Comment