जिला प्रशासन के प्रयास से स्वदेश लाैटीं सऊदी अरब में फंसी रीना गेहलोद

अधिक वेतन के लालच में सऊदी अरब जाकर फंस गई शहर की रीना गेहलोद की वतन वापसी हो गई। बुधवार देर रात वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरीं। दिन भर काेविड- जांच में लग गया। रीना टैक्सी से शुक्रवार रात काे दिल्ली से रवाना हुईं। शनिवार काे दोपहर बाद तक हरदा अपने घर पहुंचेंगी।

जानकारी के अनुसार फारेस्ट कॉलोनी में रहने वाली रीना गेहलोद काम करने जनवरी 2020 में सऊदी अरब गई थी। कोरोना के चलते उन्होंने 16 नवंबर 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर भारत वापसी की गुहार लगाई थी। दैनिक भास्कर ने इस मामले में प्रमुखता से उठाया। इसके बाद जिला प्रशासन ने भी रीना की वापसी के लिए प्रयास किए। युवती ने पीएम मोदी को ट्वीट किया। इसमें उसने अपने साथ हुए शोषण का एक वीडियो पाेस्ट किया। पीएम मोदी को किए ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हाेने के बाद पति बंसीलाल के अलावा तीन बेटी वैशाली, दिव्या और भानु ने प्रशासन से सहायता मांगी। अब वह स्वदेश लाैट आईं हैं। वह 9 जनवरी काे रीना अपने घर हरदा लाैट अाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38s6KkD

Share this

0 Comment to "जिला प्रशासन के प्रयास से स्वदेश लाैटीं सऊदी अरब में फंसी रीना गेहलोद"

Post a Comment