अस्पताल में गंदगी मिली, कलेक्टर ने सफाई ठेका निरस्त करने को कहा

जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठेके पर दी गई है। इसके बाद भी कैंपस में सफाई पर काेई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह खुलासा शुक्रवार काे उस वक्त हुआ, जब कलेक्टर संजय गुप्ता अचानक अस्पताल जा पहुंचे। कैंटीन के पाेहे व इसमें मिले रंग का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।

गंदगी पर कलेक्टर ने तुरंत सफाई ठेका निरस्त कर लाेकल में किसी काे देने के निर्देश दिए। शुक्रवार काे दोपहर में कलेक्टर संजय गुप्ता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुराने शिशु वार्ड के पीछे गंदगी का अंबार देखा। काेराेना के संक्रमण के बीच अस्पताल में गंदगी देखकर कलेक्टर जमकर नाराज हुए। उन्होंने राेगी कल्याण समिति के राजेश पाटनी काे जमकर लताड़ा। सफाई व्यवस्था काे पूछा कि किसका ठेका है, वह काम नहीं करता ताे आप उससे काम क्याें नहीं कराते हाे।

पाटनी की बाेलती बंद हाे गई। पाटनी ने बताया कि 4 फरवरी काे ठेका खत्म हाे जाएगा। कलेक्टर ने बाहरी व्यक्ति का ठेका निरस्त कर लाेकल में किसी काे ठेका देने के निर्देश दिए। यहां से वे कैंटीन पहुंचे, जहां कडाही में पाेहे बने रखे थे। उसके रंग पर उन्हें गुणवत्ता व मिलावट की शंका हुई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी काे जांच के निर्देश दिए। अधिकारी ने पाेहे व माैके पर मिला अखाद्य रंग का पैकेट मिला, जिसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नाेटिस जारी किया। जेपी लौवंशी ने बताया कि खाद्य पदार्थों के निर्माण में अखाद्य रंग का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nos3Ih

Share this

0 Comment to "अस्पताल में गंदगी मिली, कलेक्टर ने सफाई ठेका निरस्त करने को कहा"

Post a Comment