देर शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश, दिन में तेज धूप ने बढ़ाया 1 डिग्री पारा, 430 पहुंचा तापमान

गुरुवार की सुबह तेज गर्मी के साथ हुई, जिसमें दोपहर की चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। इसके साथ ही देर शाम करीब 7.30 बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते यहां उमस बढ़ गई, हालांकि आंधी महज 10 मिनट चली तो बारिश करीब 15 मिनट तक हुई। यहां अधिकतम तापमान में बीते रोज की अपेक्षा में एक डिग्री का इजाफा हुआ है।
गुरुवार की सुबह तापमान में बढ़ोतरी के आसार तेज धूप के बीच भीषण गर्मी से नजर आए, यहां दोपहर 12 बजे अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री तक पहुंच गया और दोपहर 2 बजे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जिसमें बीते रोज की अपेक्षा में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वही न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
तापमान में हो रही बढ़ोतरी के साथ ही यहां दिन-रात में बराबर गर्मी बनी हुई है। गुरुवार की देर शाम करीब 7.30 बजे तेज आंधी चली, जो कि करीब 10 मिनट तक तेज हवाओं के साथ चली। इस धूल भरी आंधी के बाद यहां बारिश शुरु हो गई, जो कि 15 मिनट तक लगातार जारी रही। बारिश के बाद यहां उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया।
मई में 10 दिन आंधी-बारिश
मई के इन 14 दिनों में से 10 दिन में रात व शाम में तेज आंधी और बारिश लगातार हुई है। यहां दो दिन बाद फिर से शुक्रवार को हुई बारिश ने इस रिकॉर्ड को जारी रखा हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WT6Lam

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "देर शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश, दिन में तेज धूप ने बढ़ाया 1 डिग्री पारा, 430 पहुंचा तापमान"

Post a Comment