आधी रात काे डाॅक्टरों ने अाॅपरेशन कर बचाई मां-बच्चे की जान

जिला अस्पताल के डाॅक्टरों ने गुरुवार की रात दाे बजे एक कठिन ऑपरेशन कर मां और शिशु की जान बचाई। गंभीर अवस्था में प्रसूति के लिए अस्पताल पहंुची महिला की बच्चादानी फट गई थी, इससे उसे अत्यधिक रक्तस्राव हाे रहा है। महिला काे रैफर भी नहीं किया जा सकता था क्याेंकि थाेड़ी सी देरी भी उसके और शिशु की जान के लिए खतरा हाे सकती थी। ऐसे में रात में ही सिविल सर्जन डाॅ. अनुसूइया गवली ने डाॅक्टराें काे बुलाकर महिला का ऑपरेशन करवाया। इसमें भी टेक्नीशियन न हाेने पर भी डाॅक्टराें ने महिला का ऑपरेशन धार में ही करने का निर्णय लिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसकी जान बचा ली गई। अब मां और बालक दाेनाें स्वस्थ हैं।
जिला अस्पताल के एनेस्थेसिया विशेषज्ञ डाॅ. गिरीराज भूर्रा के अनुसार चाेर बावड़ी निवासी रीना पति दिलीप (26) काे प्रसूति के लिए रात एक बजे अस्पताल में लाया गया था। उसकी स्थिति गंभीर थी। उसे इंदाैर रैफर किया जाता ताे देर हाे सकती थी, क्याेंकि उसे अत्यधिक रक्तस्राव हाे रहा था। रात में ही सीएस डाॅ. गवली ने गायनाेलाॅजिस्ट डाॅ. अनीता बघेल, डॉ. नंदिता निगम अाैर डाॅ. भूर्रा काे बुलाया। जांच में पाया कि महिला की हालत गंभीर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Midnight doctors saved the life of mother and child by operation


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jCw4YP

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "आधी रात काे डाॅक्टरों ने अाॅपरेशन कर बचाई मां-बच्चे की जान"

Post a Comment