नौतपा के पहले ही दिन शहर में 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, रात 11 बजे तक चली गर्म हवा

नौतपा के पहले दिन सोमवार को पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं रात में भी तपिश बढ़ गई है। इससे पहले 8 मई को अधिकतम तापमान 44.0 पर पहुंचा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नौतपा के पहले ही दिन रात का पारा 27.0 डिग्री और दिन का तापमान 44.3 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं मौसम वैज्ञानिक ने तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। राजस्थान से आ रही हवा गर्मी बढ़ा रही है। इससे जिले में लू का असर बढ़ेगा। दोपहर में जरूरी काम होने पर लोग बाजार में निकले। लेकिन तेज धूप ने परेशान किया।
24 घंटे में करीब एक डिग्री तक अधिकतम तापमान बढ़ गया है। आगामी दिनों में लू चलने के आसार है। राजस्थान से आ रही हवा गर्मी बढ़ा रही है। मौसम वैज्ञानिक ने पारा 45 डिग्री से ज्यादा रहने की संभावना जताई है। शहर में दोपहर 12 बजे तक मुख्य मार्गों पर चहल-पहल अधिक रही। लेकिन धूप तेज होने के साथ सड़कों पर लोगों की आवाजाही कुछ कम हुई। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर लोग मास्क लगाकर बाजार में निकल रहे हैं। वहीं अब तेज धूप से बचने के लिए लोग मास्क के ऊपर पंचा या रुमाल का सहारा ले रहे हैं।
खरगोन जिला निमाड़ में सबसे ज्यादा यहां रही गर्मी
पश्चिमी निमाड़ में नौतपा के पहले दिन खरगोन सबसे ज्यादा तपा। दूसरे नंबर पर बड़वानी रहा। जबकि बुरहानपुर में रविवार की रात सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं खंडवा में रात का तापमान सबसे कम रहा। सोमवार को खरगोन का अधिकतम तापमान 46.0 व न्यूनतम 24.6, बड़वानी का तापमान 44.30 व 27.0, खंडवा का तापमान 44.1 व 24.4 और बुरहानपुर का अधिकतम तापमान 44.0 व न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री रहा। इस तरहा पश्चिमी निमाड़ में खरगोन जिला सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा और बड़वानी जिला दूसरे नंबर पर रहा। वहीं खंडवा और बुरहानपुर का अधिकतम तापमान बराबर ही रहा।
तपन... बस ईद की वजह से रही थोड़ी चहल-पहल
सोमवार को ईद होने और जरूरी काम होने पर दोपहर में चहल-पहल रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.3 और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार को अधिकतम तापमान 43.5 व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री था। रात को तापमान बढ़ने से कूलर भी साथ नहीं दे रहे हैं। वहीं रात 11 बजे तक गर्म हवा चलने से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीके तिवारी ने बताया तापमान दिन और रात का तापमान और बढ़ेगा। उन्होंने बताया राजस्थान से गर्म हवा आ रही है। इस कारण जिले में लू का असर बढ़ेगा।
मौसम विज्ञानिक और ज्योतिष दोनों का एक ही तर्क, और बढ़ेगी तपन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. तिवारी ने बताया पश्चिमी हवा चल रही है। आगामी दिनों गति तेज होने पर लू का असर बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रह सकता है। सापेक्ष आद्रता 35 से 44 फीसदी और हवा की गति 19 से 23 किमी प्रतिघंटा रहेगी। हवा की दिशा पश्चिमी चलेगी। उन्होंने बताया पश्चिमी हवा चलने के कारण जिले में टिड्डी दल का हमला भी हो सकता है।
ज्योतिष चेतन उपाध्याय नौतपा के शुरुआत 4 से 5 दिन रोहिणी तपने के आसार है। लेकिन शुक्र तारा का अस्त 31 मई को होगा, जो 12 जून को उदय होगा। तारा उदय या अस्त होने पर तीन पहले और तीन दिन बाद तक मौसम में बदलाव होता है। इससे दुर्भिक्ष योग बनते हैं। शुक्र तारा अस्त हो रहा है। वहीं शनि भी अभी वक्रीय चल रहे हैं। गुरु अपनी नीच राशि में वक्रीय होने से उच्च का फल प्रदान करते हैं। सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में मंगलवार प्रवेश होगा। इस दौरान आद्रा नक्षत्र होने से नमी के कारण बारिश, आंधी-तूफान, ओले गिरने या बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Abu6fW
0 Comment to "नौतपा के पहले ही दिन शहर में 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, रात 11 बजे तक चली गर्म हवा"
Post a Comment