मास्क पहनकर दूल्हा और दुल्हन ने पहनाई एक-दूजे को वरमाला

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का असर शादियों पर भी दिख रहा है। कोरोना संकट के प्रकोप के बीच लोग चली आ रही कई वर्षों पुरानी परंपराओं को भी बदल दिया है। शादी समारोह में इसका सबसे बड़ा प्रभाव देखने को मिल रहा है। बड़े से लेकर छोटे स्तर तक हर इंसान अब इन शुभ कार्य में फिजूल खर्च से बचता दिखाई दे रहा है, जो समाज की एक अच्छी सोच और एक नई परंपरा को जन्म देने का संकेत दे रहा है।
शहर में हुई एक शादी में दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाने से पहले मास्क पहनाया। इतना ही नहीं, दूल्हा और दुल्हन ने सरकार के नियमों को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ वरमाला और शादी की अन्य रस्में अदा कीं। यह नजारा शहर के दुबे कॉलोनी स्थित विजय जैन की पुत्री आयुषी के विवाह में देखने को मिला। यहां शादी में वर-वधु दोनों पक्षों के मात्र एक दर्जन रिश्तेदार शामिल हैं। विदिशा से प्रदीप जैन अपने बेटे अभिनव की चुनिंदा रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर गुना पहुंचे। वधु पक्ष के निज निवास पर यह सादगीपूर्ण शादी हुई। शादी की खास बात यह रही है कि इसमें वर पक्ष और वधु पक्ष दोनों ने गाइडलाइन के मुताबिक शादी की। शादी में दुल्हा और दुल्हन समेत सभी लोगों ने मास्क का यूज किया। इस दौरान शादी पूरी विधि-विधान के साथ हुई। दुल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई, पंडित ने मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न करवाया। विवाह समारोह में ना तो बैंड बाजा दिखे न बारातियों का शोरगुल नजर आया। इस दौरान मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gw5XkT

Share this

0 Comment to "मास्क पहनकर दूल्हा और दुल्हन ने पहनाई एक-दूजे को वरमाला"

Post a Comment