लॉकडाउन में दो महीने से ज्यादा लेट हुआ प्रोजेक्ट, अब गति पकड़ेगा

सुभाष नगर ब्रिज बनने का रास्ता साफ अब होने वाला है। मार्च के आखिरी में जो मुआवजा बंटना था वह लॉकडाउन के चलते दो महीने से भी ज्यादा लेट हो गया है। वह अब जून के पहले हफ्ते में बंटेगा। राजस्व विभाग ने 116 मुआवजा प्रकरण तैयार किए हैं। मुआवजा बांटने के लिए सेतु विकास विभाग ने 12 करोड़ 12 लाख रुपए राजस्व विभाग को जमा करवा दिए हैं। 62 लाख रुपए और शासन से मांगे हैं। 12 करोड़ रुपए से ज्यादा बंटने पर क्षेत्र के अधिकांश लोग प्लॉट खरीदेंगे क्योंकि यहां उनके पास रहने इतनी जगह नहीं बचेगी। इससे अन्य जरूरी सामान की खरीदी भी बढ़ेगी और लॉकडाउन की मंदी से जूझ रहे बाजार में कुछ राहत पहुंचेगी।

सुभाष नगर फाटक लॉकडाउन से पहले हर 10 मिनट में बंद होता था और सारी ट्रेनें चालू होने पर वापस वही स्थिति हो जाएगी। इससे पटरी पार कॉमर्स कॉलेज की ओर की कॉलोनियों के लोगों को शहर में आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पटरी पार 6 स्कूल सहित कॉमर्स कॉलेज होने से फाटक बंद होने का खामियाजा विद्यार्थियों को भी उठाना पड़ता है। इसी के चलते इस फाटक पर ब्रिज बनाना तय हुआ। 54 आपत्तियों के निराकरण के बाद अब इस ब्रिज बनाने के बीच में आने वाले 116 मकान-दुकानों को हटाने के लिए मुआवजा बांटने की तैयारी हो गई है। राजस्व विभाग ने सभी के प्रकरण बनाकर तैयार कर लिए हैं। जून के पहले हफ्ते में मुआवजा बांटना शुरू होगा। इसके साथ ही यहां ब्रिज बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। दो साल में ब्रिज बनकर तैयार होना है। इससे सुभाष नगर फाटक पार के 12 से ज्यादा कॉलोनियों के 30 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।

65 मीटर का पोल वाला ब्रिज रेलवे बनाएगा
सुभाष नगर ब्रिज पटरी के ऊपर वाला 65 मीटर का हिस्सा रेलवे खुद बनाएगा। यह हिस्सा पिलर वाला होगा। इसके आसपास यानी सुभाष नगर की तरफ 120 मीटर और कॉमर्स कॉलेज की तरफ 100 मीटर का हिस्सा भी पिलर वाला बनेगा, लेकिन इसे सेतु विकास विभाग बनाएगा। बाकी ब्रिज रिटर्निंग ऑफ वॉल वाला बनेगा।

आरके गुप्ता, एसडीओ –सेतु विकास विभाग ने कहा- 62 लाख रुपए और मांगें हैं शासन से
मुआवजा के लिए 62 लाख रुपए और शासन से मांगें हैं। बाकी राशि राजस्व विभाग को जमा करवा दी है। मुआवजा वितरण के प्रकरण बन चुके हैं, वहां जून में मुआवजा बांटना शुरू किया जाएगा।

सुभाष नगर ब्रिज आंकड़ों में

  • 760 मीटर लंबा ब्रिज बनेगा सुभाष नगर रेलवे फाटक पर
  • 14 करोड़ 98 लाख की लागत से बनेगा ब्रिज
  • 8 मीटर चौड़ा है अभी सुभाष नगर का रास्ता
  • 12 मीटर चौड़ा बनेगा ब्रिज
  • 106 मकान-दुकान टूटेंगे 20 से 25 फीट तक टूटेंगे
  • 10 मकान-दुकान पूरे टूटेंगे
  • 54 लोगों ने आपत्ति उठाई थी, जिनका निराकरण कर दिया है


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुभाष नगर फाटक, यहां बनेगा नया ब्रिज।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X2Po88

Share this

0 Comment to "लॉकडाउन में दो महीने से ज्यादा लेट हुआ प्रोजेक्ट, अब गति पकड़ेगा"

Post a Comment