सूर्य से 89.2 डिग्री की गिरी किरणों ने 45.6 सेल्सियस तक तपाया खरगोन

इस समय पृथ्वी से सर्वाधिक 15.15 करोड़ किमी की दूरी पर है सूर्य। बावजूद आग उगल रहा है। रविवार को 89.2 अंश से सूर्य की किरणें गिरी। इस समय सूर्य की पृथ्वी से दूरी सबसे ज्यादा लगभग 15.15 लाख किमी होने के बावजूद ऐसी स्थिति बन रही है। विज्ञान प्रसारक संस्थान के विशेषज्ञों के मुताबिक नवतपा में सूर्य की किरणें सीधी गिरकर कम जगह में फैल रही है इसलिए तेज गर्मी हो रही है। रविवार को 89.2 डिग्री के आसपास सूर्य की किरणे पहुंची हैं।
नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू बताती हैं 22 दिसंबर से 4 जनवरी को सूर्य हमारे सबसे पास 14.73 करोड़ किमी की सबसे कम दूरी व 45 डिग्री अंश से किरणें पृथ्वी पर पहुंचने से कड़ाके की ठंड गिरती है। उसी तरह 25 मई से 2 जून तक सबसे ज्यादा 15.15 करोड़ किमी दूरी से औसत 87 डिग्री से किरणें गिरने से तेज गर्मी पड़ रही है।
सीजन का सबसे गर्म दिन : पृथ्वी से सर्वाधिक 15.15 करोड़ किमी दूर फिर भी नहीं घटी तपिश, क्योंकि सूर्य की किरणें गिरकर कम जगह फैल रही हैंं
नॉलेज : चाय के कप और प्लेट से ऐसे समझिए
सारिका के मुताबिक इस समय तापमान अधिक होने का मुख्य कारण सूरज की किरणों का धरती के इस भाग पर सीधा गिरना है। फिलहाल एक वर्गमीटर की सूर्यकिरणें 1 वर्गमीटर क्षेत्र पर पड़ती हैं जिससे उनकी पूरी गर्मी हमें महसूस होती है। 22 दिसंबर को वहीं किरणें लगभग डेढ़ वर्गमीटर में फैल जाती हैं जिससे गर्मी का अहसास कम होता है। जैसे चाय कप में रखने पर गर्म रहती है और उसे प्लेट में फैला दो तो कम गर्म महसूस होती है। किसी भू भाग पर गर्मी सूर्य की किरणों के कोण के अलावा, हवा की दिशा, पहाड़ी क्षेत्र, भूमि के ढाल, मिट्टी के प्रकार, आर्द्रता, पेड़ पौधों की स्थिति व प्रदूषण पर भी निर्भर करता है।
पहाड़, हवा, समुद्र व प्रदूषण से गर्मी पर प्रभाव
पहाड़ की 165 मीटर की उंचाई पर जाने से 1 डिग्री सेल्सियस तापमान कम हो जाता है।
अगर गर्म प्रदेशों से हवा आ रही है तो तापमान और बढ़ेगा जबकि ठंडे प्रदेशों से आने पर कुछ कम होता है।
कारखानों, वाहनों आदि के धुंए से क्षेत्र प्रदूषण से गर्मी ज्यादा होती है।
सूर्य से दूरी बढ़ने पर भी बढ़ रही तपन
4 जनवरी 147099721 किमी
23 मई 151474849 किमी
15 जून 151960916 किमी
आगे क्या : 27 तक ऐसे ही रहेगी गर्मी
फिलहाल चक्रवाती हवा का कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। उत्तर-पश्चिम से शुष्क हवा आ रही है इसलिए गर्मी बढ़ी है। 27 मई तक ऐसी ही गर्मी रहेगी।
- डॉ. जीडी मिश्रा, मौसम वैज्ञानिक भोपाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LXceYI

Share this

0 Comment to "सूर्य से 89.2 डिग्री की गिरी किरणों ने 45.6 सेल्सियस तक तपाया खरगोन"

Post a Comment