आंदोलन के लिए बनाई रूपरेखा 15 तक चलेगा सदस्यता अभियान

भारतीय मजदूर संघ की बैठक राष्ट्रव्यापी आंदोलन को लेकर रखी गई। इसमें 15 जून तक चलने वाले संपर्क अभियान पर भी चर्चा हुई। जिला मंत्री हैरी रघुवंशी ने बताया कि बैठक में आगामी आंदोलन को सफल बनाए जाने के लिए सभी तहसीलों का विस्तार करने के लिए तहसील अध्यक्ष, संयोजक बनाए जाने सहित पंचायत के प्रमुख बनाने पर जोर दिया। राज्य सरकारों द्वारा श्रम कानूनों में एक तरफा बदलाव करने के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने राष्ट्रीय बैठक में चरणबद्ध कार्यक्रम तय किए हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष बीसी जैन, जिला उपाध्यक्ष बालचंद नरवरिया, ओमप्रकाश मौजूद मौजूद रहे।
ये बताईं प्रमुख मांगें

  • प्रवासी मजदूरों की दयनीय स्थिति।
  • नौकरियों में भारी नुकसान।
  • वेतन भुगतान से नियोक्ताओं का इनकार।
  • श्रम कानूनों के निलंबन और 8 घंटे के स्थान पर 12 घंटे काम करने का समय बढ़ाने का एक तरफा फैसला।
  • अनियंत्रित निजीकरण।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gGRylL

Share this

0 Comment to "आंदोलन के लिए बनाई रूपरेखा 15 तक चलेगा सदस्यता अभियान"

Post a Comment