क्रम नहीं होने पर दुकानें खोली, 16 व्यापारियों पर 24200 का जुर्माना

लॉकडाउन में व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने के लिए प्रशासन ने दाएं-बाए के क्रम अनुसार व्यवस्था तय कर रखी है। बावजूद कुछ व्यापारी अपना क्रम नहीं होने के बावजूद भी दुकान खोलकर व्यापार कर रहे हैं।
शुक्रवार को ऐसे 16 प्रतिष्ठानों व व्यापारियों पर नगर निगम की गैंग ने जुर्माने की कार्रवाई की। सहायक आयुक्त सुबोध जैन ने बताया ये कार्रवाई जोन क्रमांक 2, 4, 5 के 16 प्रतिष्ठानों पर की जाकर उनसे 24 हजार 200 रुपए जुर्माना वसूला गया है। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
निगम की टीम ने इनसे वसूला जुर्माना
काठेड आटोमोबाइल विवि मार्ग, मेला श्री आॅटो, देवास रोड आश्रय होटल के पास, दुल्हन साड़ी निकास चौराहा बुधवारिया, एनएस अंबिका कलेक्शन, लक्ष्य मोबाइल सुनील रावल, सुनील अशोक महालक्ष्मी नगर, पूनम कौशल राजेंद्र नगर, पप्पू राम सिंह हरिओम तौल कांटा, वासुदेव फ्रीगंज बेताल मार्ग, शीतल कमलेश सुंदर डेयरी के सामने, कन्हैया आहूजा सेठीनगर, जीतू मोहन, नरेश, सुरेश मालवीय, मयूर आईस्क्रीम, ए टू जेड सेनेटाइजेशन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gSG7aV

Share this

0 Comment to "क्रम नहीं होने पर दुकानें खोली, 16 व्यापारियों पर 24200 का जुर्माना"

Post a Comment