ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में फल व औषधि के 100 पौधे रोपे

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समन्वय से करीब 100 पौधे रोपे गए। इनमें बेल पत्र, कटहल, आंवला, नीबू, आम आदि शामिल प्रजातियां शामिल हैं। परियोजना प्रमुख प्रशस्त कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में ऊर्जा विहार परिसर में पौधारोपण का शुभारंभ किया गया। महाप्रबंधक विद्युत सुभाष पगारे, महाप्रबंधक सिविल नरेश कुमार चेलानी सहित अन्य अफसर-कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। इस मौके पर श्री दीक्षित ने कहा इससे पहले ही भी विभिन्न मौकों पर परियोजना व आसपास के क्षेत्र में पौधारोपण किया जाता रहा है। पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे भी यह काम करते रहेंगे। उन्होंने उपस्थितों से पौधों की देखभाल का आग्रह भी किया। पौधारोपण के समय सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया।

...और इधर, पौधे लगाने से ज्यादा उनकी देखभाल जरूरी -एसडीएम

पुनासा | विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर के विभिन्न कार्यालयों व स्कूलों में पौधारोपण किया गया। जनपद परिसर में पौधा रोपने के बाद एसडीएम ममता खेड़े ने कहा केवल रोपण तक ही सीमित नहीं रहें। पौधे लगाने से ज्यादा जरूरी उनकी देखभाल करना है। आप घर, खेत, खलिहान जहां भी पौधे लगाए छह माह तक उसकी देखभाल अवश्य करें। जनपद के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मांधाता विधायक व डॉ. कमल सेंधव, लायंस स्कूल में शंकरलाल चंद्रवंशी ने पौधारोपण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऊर्जा विहार परिसर में परियोजना प्रमुख दीक्षित ने पौधारोपण किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30f5OfY

Share this

0 Comment to "ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में फल व औषधि के 100 पौधे रोपे"

Post a Comment