36 वार्डों में भाजपा ने जलाए पुतले

भाजपा ने 250 से अधिक चीनी उत्पादों को वाणिज्यिक कर में छूट देने का विराेध रविवार को किया। तत्कालीन वाणिज्य मंत्री रह चुके कमलनाथ ने चीनी उत्पादों का कर कम उन्हें निवेश की छूट दी थी। शहर के 36 वार्डों में भाजपाइयों ने सुबह 11.30 से 12 बजे के बीच कमलनाथ के पुतले दहन किए। कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ हाय-हाय के नारे लगाए। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने वार्ड स्तर पर पुतला दहन किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ ने ऐसे उत्पादों को कर में छूट दी थी। इनका देश में पूर्व से ही उत्पादन होता था। चीनी सामान को देश के बाजार में स्थापित करने का काम किया था। इस कारण स्थानीय छोटे और मंझले उद्योग खत्म होने की कगार पर आ गए हैं।
टैक्स में छूट के बदले मिलता था फाउंडेशन को फंड
पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़ के अनुसार टैक्स में दिलवाई छूट के एवज में चीन राजीव गांधी फाउंडेशन नामक संस्था को फंड देती थी। पूर्व सीएम ने आयात निर्यात करने वाले आरसीईपी समूह में भारत को शामिल करवाया। समूह में शामिल बेहद कम टैक्स देकर एक-दूसरे से व्यापार कर सकते थे। जबकि इस समूह में चायना को छोड़कर जितने देश थे, लगभग उन सभी देशों से भारत के व्यवसायिक संबंध पहले से थे, लेकिन सिर्फ चायना को फायदा पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने समझौता किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ND1PSO
0 Comment to "36 वार्डों में भाजपा ने जलाए पुतले"
Post a Comment