इलाज के लिए गए तो ढाई महीने अहमदाबाद में अटक गए थे, अब साबरमती एक्सप्रेस से लौटे घर

कमरी मार्ग बोहरा बाखल में रहने वाले कुतुबुद्दीन ढाई महीने पहले ऑपरेशन करवाने अहमदाबाद गए थे। नसें ब्लॉक होने से उन्हेें ऑपरेशन की सलाह दी थी। ऑपरेशन लॉकडाउन के पहले ही हो गया था। दो बार टिकट भी करवाया पर ट्रेन ही नहीं थी। गुजरात सरकार की ओर से मध्यप्रदेश आने की अनुमति मिल गई थी लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने अनुमति नहीं दी। ऐसे में लॉकडाउन खुलने का इंतजार करने के सिवाय उनके पास कोई चारा नहीं था। इसी बीच रेलवे ने 100 जोड़ी स्पेशल ट्रेन की घोषणा कर दी। इससे कुतुबुद्दीन ने फिर से टिकट बुक करवाई। इस बार टिकट कंफर्म हाे गया। वे सोमवार रात 9 बजे अहमदाबाद से साबरमती एक्सप्रेस में सवार हुए। इसके लिए उन्हें शाम 6.30 बजे स्टेशन पहुंचना पड़ा। उनके साथ पत्नी नफीसा भी थी। दोनों की स्क्रीनिंग हुई। ट्रेन 8.15 घंटे में उज्जैन पहुंची गई। सुबह 5.15 बजे जैसे ही उज्जैन स्टेशन आया कुतुबुद्दीन के चेहरे पर खुशी छलक उठी। आखिर ढाई महीने बाद वे उज्जैन लौटे थे। स्टेशन पर उतरने के बाद फिर से उनकी स्क्रीनिंग की गई। अाधे घंटे में वे स्टेशन से बाहर आए लेकिन उन्हें कोई शिकायत नहीं थी, यह सब उनकी और शहर के लोगों की सेहत के लिए ही तो हाे रहा था।
रेलवे स्टेशन पर ऐसी रही यात्रियों के लिए व्यवस्था
>मुख्य प्रवेश द्वार : स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार जो देवास गेट के पास है उसे खोल दिया था। यात्रियों की इंट्री इसी से की जा रही थी। > कंफर्म टिकट पर इंट्री : जिन यात्रियों की कंफर्म टिकट है, उन्हें ही इंट्री दी गई। > सामान की स्क्रीनिंग : जैसे ही यात्री ट्रेन से उतरे। उनके सामान की स्क्रीनिंग की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eKydOR
0 Comment to "इलाज के लिए गए तो ढाई महीने अहमदाबाद में अटक गए थे, अब साबरमती एक्सप्रेस से लौटे घर"
Post a Comment