109 दिन बाद लगाया हाट बाजार, चार घंटे में उठवाया

22 मार्च को लॉकडाउन के साथ ही बंद किए शहर के हाट बाजार गुरुवार को 109 दिन बाद फिर शुरू गए। शुरुआत हरिफाटक ब्रिज के नीचे साप्ताहिक बाजार से हुई। यहां पर दोपहर 2 बजे से व्यापारी पल्ली बिछाकर जगह रोकने में लग गए। नंदी की प्रतिमा के नीचे नगर निगम का वाहन उन्हें लगातार निर्देश दे रहा था। दोपहर 3 बजे से लगाया हाट निगम ने शाम 7 बजे हटा भी दिया। दुकान लगाने वाले व्यापारी दो धड़ों में बंटे नजर आए। उनका कहना है निगम ने सब्जी वालों को तो नंदी प्रतिमा के पीछे जगह दे दी लेकिन मसाले बेचने वालों को जिला पंचायत के हाट बाजार के अंदर जाकर दुकानें लगाने को कहा, जिसे उन्होंने नकार दिया। व्यापारी अकरम कुरैशी का कहना है जिला पंचायत के हाट बाजार में दुकानें अंदर हैं। ऐसे में वहां तक उपभोक्ता आएंगे ही नहीं। उन्होंने निगम से आग्रह किया कि उन्हें पूर्व की तरह ब्रिज के नीचे ही दुकान लगाने की अनुमति दें। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के पत्र के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार, सब्जी मंडी को फिर से शुरू करने के आदेश जारी किए थे। इसी क्रम में गुरुवार को हरिफाटक ब्रिज के नीचे सप्ताहिक हाट बाजार लगाया। बाजार में लगाई दुकानों के बीच चार फीट की दूरी रखी थी। शाम 4 बजे से उपभोक्ताओं के अाने की शुरुआत हो गई थी। शाम 6.30 बजे तक बाजार में थोड़ी भीड़ दिखाई दी। शाम 7 बजे निगम ने दुकानें उठवाना शुरू करवा दिया। इससे व्यापारी असंतुष्ट नजर आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZSmzeV

Share this

0 Comment to "109 दिन बाद लगाया हाट बाजार, चार घंटे में उठवाया"

Post a Comment