पाथाखेड़ा और शोभापुर में दोपहर तक रहा टोटल लॉकडाउन, तीन महिलाएं निकली पॉजिटिव

कोल नगरी पाथाखेड़ा व उपनगरी शोभापुर में कोविड-19 कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार रात आई कोरोना रिपोर्ट में पाथाखेड़ा की दिल्ली से लौटी 28 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली। वहीं शोभापुर कॉलोनी की 41 व 45 वर्षीय दो महिलाएं पॉजिटिव पाई गईं। दिल्ली से आई महिला गर्भवती है। इस वजह से एहतियातन बैतूल के आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। इधर शोभापुर में पॉजिटिव पाई गई 1 महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है तो दूसरी गृहणी है। यह दोनों महिलाएं वैवाहिक समारोह में शामिल हुई थी। अब तक वैवाहिक समारोह में शामिल शोभापुर निवासी 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। कोल नगरी में बढ़ते संक्रमण से जहां स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 1 सप्ताह में 10 लोग संक्रमित मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा पाथाखेड़ा व शोभापुर को सोमवार भी दोपहर तक टोटल लॉकडाउन कर रखा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क वाले 15 लोगों को चिन्हित किया। इसमें शोभापुर के संक्रमित वालों के संपर्क वाले 8 लोगों के सैंपल डॉ. पुरुषोत्तम सरियाम व उनकी टीम द्वारा लिए गए हैं। पाथाखेड़ा की पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए सात लोगों के सैंपल 5 दिनों के बाद लेने की बात कही जा रही है। रांची से आए बगडोना के युवक की बैतूल में हुई जांच रिपोर्ट आई पाॅजिटिव।
वार्डों को कर रहे सैनिटाइज
पाथाखेड़ा वह शोभापुर के जिन वार्डों में कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं वहां बनाए गए कंटेनमेंट जोन के भीतर नगर पालिका द्वारा सैनिटाइजर स्प्रे किया जा रहा है। ताकि अन्य कोई संक्रमित नहीं हो। साथ ही नपा प्रशासन द्वारा जरूरी एहतियात बरतने की समझाइश दी जा रही है। कोल नगरी में अब तक 9 संक्रमित मिले है। जिनमें 4 महिलाएं व 5 पुरुष है। दो दिल्ली रिटर्न और 7 वैवाहिक समारोह में शामिल वाले हैं। एसबीआई बैंक के पांच कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। वहीं 10 जुलाई को लिए 25 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
बनाए तीन कंटेंमेंट जोन
3 महिलाएं मिलने पॉजिटिव के बाद सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन और नगरपालिका की मदद से घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा द्वारा तीनों संक्रमित महिला के मकानों के आसपास कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आने तक कंटेनमेंट जोन में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। तीनों कंटेनमेंट जोन के मकानों में निवासरत सभी सदस्यों की सतत जांच व थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। वार्ड 20 के कंटेंमेंट जोन में 28 मकान व 92 सदस्य है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32fV1Tu

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "पाथाखेड़ा और शोभापुर में दोपहर तक रहा टोटल लॉकडाउन, तीन महिलाएं निकली पॉजिटिव"

Post a Comment