उधारी के 21 लाख रु. न लाैटाना पड़े इसलिए हार्डवेयर विक्रेता ने ~5 लाख की सुपारी देकर शूटर से कराई किसान की हत्या

छिदगांव के कालू उर्फ सुशील लाैवंशी ने हार्डवेयर दुकान के लिए टिमरनी के अजबसिंह प्रजापति से 21 लाख रुपए उधार लिए थे। उसकी रुपए लाैटाने की नीयत नहीं थी। इस कारण उसने अजबसिंह की हत्या के लिए हरदा के बल्ली उर्फ राजकुमार सरियाम काे 5 लाख रुपए में अजबसिंह काे मारने की सुपारी दी थी। शूटर दिलाने वाले कय्यूम से कालू लाैवंशी की घटना से 2 घंटे पूर्व 20 बार बातचीत करने की बात सामने आई। सख्ती से पूछताछ करने पर कालू लाैवंशी ने राजकुमार सरियाम काे कय्यूम के जरिए रुपए देकर हत्या कराने की बात कबूली। चाराें आराेपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वे देशी पिस्टल, कारतूस कहां से लाए, इसकी पूछताछ के लिए रिमांड मांगा है।
हाईवे पर शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे हुई छिदगांव के अजबसिंह प्रजापति की हत्या का खुलासा एसपी मनीष अग्रवाल ने 36 घंटे में कर दिया है। उन्हाेंने बताया अाखिरी बार अजबसिंह की मुलाकात कालू उर्फ सुशील लाैवंशी से हुई थी। उसका माेबाइल चेक किया। घटना से पहले गांव के ही कय्यूम शाह से 20 बार बातचीत हाेने का पता चला। इससे शंका हुई। काॅल डिटेल्स निकाली।
सख्ती से पूछताछ की,तब लाैवंशी ने कबूला कि उसने उसके दाेस्त कय्यूम शाह द्वारा बताए शूटर बल्ली उर्फ राजकुमार सरियाम काे हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी दी। एसपी अग्रवाल ने बताया कि उनके ताऊजी की तबीयत खराब थी, छुट्टी पर जा रहे थे, तभी गाेली चालन की घटना हुई। छुट्टी कैंसिल कर तुरंत मामले की जांच में जुटे। एसपी ने बताया कि अाराेपियाें की एक बाइक, देशी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, 5 माेबाइल, 2000 रुपए नकद व घटना के समय पहने कपड़े जब्त किए हैं। एसपी ने बताया कि कालू पूछताछ में यह कहकर भ्रमित करता रहा कि अजबसिंह ने कई लाेगाें काे रुपए उधार दे रखे हैं, उन्हीं में से किसी ने हत्या की हाेगी।

एसपी ने बताया कय्यूम शाह ने कालू लाैवंशी से शूटर राजकुमार सरियाम का गांव के पास स्थित ढाबे पर परिचय कराया। यहीं हत्या का प्लान बनाया। राजकुमार काे बुलाया। वह देशी पिस्टल साथ लाया था। जिसे कालू काे बताकर कहा कि वह इससे एक ही बार में अजबसिंह काे मार देगा। प्लान के अनुसार रात काे कालू लाैवंशी ने अजबसिंह काे घर बुलाया। पहली बार 2 लाख रुपए की बड़ी रकम दी। फिर कय्यूम काे अजबसिंह के रवाना हाेने की सूचना दी। उधर कय्यूम शाह शूटर राजकुमार काे अपडेट देता रहा। राजकुमार व गणेश बाइक लेकर पहले से ही गांव के माेड़ पर खड़े थे।
पहचान के लिए बताया हुलिया

शूटर राजकुमार सरियाम अजबसिंह काे नहीं जानता था। कालू लाैवंशी ने घर से 2 लाख रुपए अजबसिंह काे देने के बाद माेबाइल पर राजकुमार काे अजबसिंह व लक्ष्मीनारायण का हुलिया बताया।

2 घंटे में 20 बार बातचीत कालू लाैवंशी ब्याज की राशि
उसके घर भेजने के बजाय हर बार अजबसिंह काे बुलाता था। शुक्रवार रात भी बुलाया। रुपए लेकर रवाना हाेने के बाद 2 घंटे में कालू व कय्यूम के बीच करीब 20 बार बातचीत हुई। माेबाइल चेक करने पर यह खुलासा हुआ।

बल्ली ने गाेली मारी
उधारी के 21 लाख रुपए ना वापस करना पड़ें, इसलिए सुशील लाैवंशी ने 5 लाख रुपए सुपारी देकर हरदा के ड्राइवर बल्ली उर्फ राजकुमार सरियाम से हत्या कराई। गाेविंद बाइक चला रहा था, बल्ली ने गाेली मारी। चाराें काे गांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए रिमांड मांगा है।
- मनीष अग्रवाल, एसपी हरदा

किसकी क्या भूमिका

  • कालू उर्फ सुशील पिता भारत लाैवंशी - बस स्टैंड पर हार्डवेयर की दुकान चलाता है। अजबसिंह प्रजापति से 21 लाख रुपए उधार ले रखे थे। लाैटाना न पड़ें, इसलिए षडयंत्र रचा। हत्या करने 5 लाख की सुपारी दी।
  • कय्यूम शाह पिता नूर माेहम्मद शाह - छिदगांव में रहता है। कालू लाैवंशी का परिचित है। ढाबे पर कालू व शूटर बल्ली काे मिलवाया। यहीं प्लान तय कर साैदा हुआ।
  • गाेविंद पिता गणेश - छनेरा के पास लूटखेड़ा मेें रहता है। 19 साल उम्र है। डंपर पर क्लीनर है। यह बाइक चलाकर ले गया।
  • बल्ली उर्फ राजकुमार सुरेश सरियाम - यह मुख्य शूटर है। 20 साल उम्र है। बाइक पर पीछे बैठकर गया। इसी ने गाेली चलाई। यह पेशे से डंपर ड्राइवर है। पुराना काेई रिकार्ड नहीं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D38Pa1

Share this

0 Comment to "उधारी के 21 लाख रु. न लाैटाना पड़े इसलिए हार्डवेयर विक्रेता ने ~5 लाख की सुपारी देकर शूटर से कराई किसान की हत्या"

Post a Comment