50 मंदिरों पर होगी आरती, पांच हजार लड् डू बांटेंगे

भगवान श्रीराम मंदिर के लिए भूमिपूजन अयोध्या में हाेगा, लेकिन नगर भी इसका उत्साह नजर आएगा। अयोध्या में हाेने जा रहे भूमिपूजन को एक बड़े उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी संताें, हिन्दू समाज और भाजपा द्वारा की जा रही है। इसी के तहत 5 अगस्त को 5 हजार लड्डू बांटे जाएंगे। 50 मंदिरों में आरती की जाएगी व करीब 2 हजार फ्लैक्स लगाए जाएंगे। 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

इसको लेकर हिंदू समाज से जुडे नेताओं व पदाधिकारियों ने संस्कृति होटल में प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें बताया गया कि 5 अगस्त को शहर के प्राचीन मंदिर पारायण चौक पर मुख्य आयोजन व पूजन-अर्चना दोपहर में होगी। इसी के साथ 50 प्रमुख मंदिरों पर विशेष पूजन-अर्चना के कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। विधि-विधान के साथ यहां पर पूजन-अर्चना होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, मनोज हा़डा, रामकिशन गुप्ता, संदीप सोनी व शैलेंद्र गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

आतिशबाजी करेंगे, रंगाेली बनाई जाएगी: इतना ही नहीं मंदिर के भूमिपूजन को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए पूरे नगर को श्री राम के फ्लैक्स व बैनर-पोस्टरों से सजाया जाएगा। पारायण चौके पर की जाएगी आतिशबाजी व रांगोली बनाई जाएगी। पूर्व संध्या पर दीपोत्सव नगर में घर-घर दीपोत्सव मनेगा: श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के मौके पर दो हजार फ्लैक्स से पूरे नगर को भगवामय किया जाएगा।

इसके लिए करीब 1 हजार छोटे व एक हजार बड़े पोस्टर व फ्लैक्स नगर में चप्पे-चप्पे पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पहले से ही नगर में दीपोत्सव शुरू हो जाएगा। 4 अगस्त को भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव नगर में घर-घर करने का आव्हान किया गया है। साथ ही 5 अगस्त को भूमि पूजन वाले दिन भी घरों के बाहर दीपक लगाने के लिए आव्हान किया जा रहा है।

श्रीराम लिखे हुए 5 हजार मास्क बांटे जाएंगे

भूमिपूजन के दौरान कोरोना से भी सुरक्षा बनी रहे इसके लिए पारायण चौक पर पहुंचने वाले नागरिकों को श्रीराम लिखे हुए करीब 500 भगवा मास्क का वितरण भी किया जाएगा। अधिकांश लोगों को श्रीराम लिखे हुए मास्क प्रदान किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक नागरिकों द्वारा उसका उपयोग कर सकें। कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा के लिहाज से पहले ही सैनिटाइज करवाया जाएगा व लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करने का आव्हान भी किया गया है।

पारायण चौक में कराएंगे प्रसारण

जब भूमिपूजन संपन्न होगा तो उस पूरे कार्यक्रम को पारायण चौक में बड़ी एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाएगा, ताकि नगर के लोग देख सकें। यहां पर फिर 2-2 लड्डुओं के 2500 पैकेट बांटे जाएंगे, जिनमें करीब 5 हजार लडडू रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39LPBBq

Share this

0 Comment to "50 मंदिरों पर होगी आरती, पांच हजार लड् डू बांटेंगे"

Post a Comment