ईद उल अज़हा पर कोरोना मुक्ति और बारिश के लिए दुआ

इस बार कहीं पर भी ईद की सामूहिक नमाज नहीं हो सकी। नगर की अलग-अलग मस्जिदों में भी ईद की विशेष नमाजें सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए बहुत कम लोगों के साथ अता कराई गईं। मस्जिदों में नमाज के बाद खुदबा सुनाया व कोरोना महामारी के दुनिया व देश में खात्मा होने की दुआ कराई गई। इस मौके पर जिलेभर में नमाज के बाद अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगकर अमन और शांति की दुआ की गई।

शनिवार को नगर सहित जिले में ईद उल अज़हा का पर्व हलाल जानवरों पर कुर्बानी के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। ईद की विशेष नमाज में भी शासन की गाइड लाइन के अनुसार पालन किया गया। मीठी ईद की तरह बकरा ईद पर भी नगर की ईदगाह में नमाज नहीं अदा की गई। सीहोर शहर में प्रमुख ईदगाह सहित पुख्ता मस्जिद, एक मिनारा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रख नमाज अदा की गई।

मस्जिदों में हुई बारिश की दुआएं : आष्टा | इस बार मस्जिदों में कोरोना बीमारी से मुक्ति के साथ ही रहमत की बारिश की रो-रोकर दुआएं की गई। इस बार पूरा सावन माह बिना बारिश के ही निकल गया है। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

ईद उल अज़हा का त्योहार सादगी से मनाया : इछावर | नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में ईद उल अज़हा का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते ईदगाह पर 5 लोगों ने नमाज पढ़ी। वहीं अधिकतर लोगों ने मस्जिदों व अपने घरों के अंदर ईद की नमाज पढ़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prayer for Corona liberation and rain on Eid ul Azha


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33fPU6i

Share this

0 Comment to "ईद उल अज़हा पर कोरोना मुक्ति और बारिश के लिए दुआ"

Post a Comment