450 देसी मगुर मछली का वजन, आकार बढ़ाने के लिए कराएंगे ब्रीडिंग, पीआईटी टैगिंग से होगी पहचान

मगुर प्रजाति की मछली पर केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान पावरखेड़ा केंद्र में अब तक का सबसे नया प्रयाेग किया जा रहा है। वजन और आकार बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकाें ने 450 देसी मगुर मछलियाें काे पीआईटी (पैसिव इंटीग्रेटेड ट्रांसपोंडर) टैगिंग की है। इसके तहत मछली काे टैग नंबर से स्कैन किया जा सकेगा कि उसकी ब्रीडिंग किस प्रजाति की मछली से हुई। इसके बाद इसकी निगरानी की जाएगी।
पवारखेड़ा संस्थान के प्रमुख वैज्ञानिक डाॅ. सुनील नायक ने बताया संस्थान में टैगिंग का पहला प्रयाेग है। मगुर मछलियाें काे अन्य प्रजाति की मछली से ब्रीडिंग कराने जाने में आसानी हाेगी। टैंगिंग से मछली से उत्पन्न हाेने वाली अगली पीढ़ी की पूरी जानकारी रखी जा सकेगी। टैग की गईं मगुर मछली को मोनोकल्चर (एक प्रजाति की मछली) और पॉलीकल्चर सिस्टम (सभी प्रजाति) में पाला गया। पॉलीकल्चर में मगुर को रोहू मछली के साथ रखा गया।
टैंगिंग से यह फायदा
मगुर मछली की टैगिंग का उद्देश्य उनकी पहचान करना है। टैग की गई 450 मगुर काे अन्य किस्माें की नर और मादा मछलियाें के साथ तालाब में छाेड़ा जाएगा। देशी मगुर का आकार और वजन बढ़ाए जाने के लिए उन्हें अन्य प्रजाति की मछली से ब्रीडिंग कराने के छाेड़ा जाएगा। टैग नंबर से मछली की पहचान की जा सकेगी।
5 राज्याें से एकत्र की मगुर
प्रयाेग के लिए मगुर मछली काे आंध्रप्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, ओडिसा, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से एकत्र किया गया। देसी मगुर का अधिकतम वजन 150 से 250 ग्राम तक ही हाेता है। इसके अलावा पूर्व में ब्रीड की गई मगुर भी आती है। इसका अधिकतम वजन एक किलाे तक हाेता है।
वैज्ञानिकाें की यह टीम
मछली के अनुवांशिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- केंद्रीय्र मत्स्य शिक्षा संस्थान, मुंबई व केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान पावरखेड़ा केंद्र से डॉ. श्रीनिवास जहागीरदार, डॉ. सुनील कुमार नायक, डॉ. डी रेयांग, लक्ष्मी प्रसाद बामलिया हसन जावेद, विष्णु लाल ने मगुर मछली के आर्थिक महत्व को देखते हुए यह प्रयाेग किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FPLAkT
0 Comment to "450 देसी मगुर मछली का वजन, आकार बढ़ाने के लिए कराएंगे ब्रीडिंग, पीआईटी टैगिंग से होगी पहचान"
Post a Comment