गिरने लगीं ओस की बूंदें, सुबह के समय छा रही धुंध, रविवार देर रात में शहर के कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी

शहर में माैसम के तेवर बदलने लगे हैं। मानसून की विदाई शुरू हाे गई है। देर रात से अल सुबह तक ओस की बूंदें गिरने लगी हैं। सुबह के वक्त धुंध भी छा रही है। रविवार सुबह 5:30 बजे विजिबिलिटी भी घटकर 1200 मीटर रह गई थी। माैसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि यह ठंड के संकेत हैं। रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला भी शुरू हाे गया है। रात का तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया।
24 घंटे में इसमें 1.4 डिग्री की गिरावट हुई। यह सामान्य से सिर्फ एक डिग्री ही ज्यादा रहा। विश्वकर्मा ने बताया कि अभी दिन के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। रविवार काे दिन का तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले इसमें 0.6 डिग्री का इजाफा हुआ। यह सामान्य रहा। इधर, रात को होशंगाबाद रोड, कोलार सहित शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jaghjc
0 Comment to "गिरने लगीं ओस की बूंदें, सुबह के समय छा रही धुंध, रविवार देर रात में शहर के कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी"
Post a Comment