इस चुनाव में हमें अपनी पूरी क्षमताओं के साथ कार्य करना है और हर महिला कार्यकर्ता घर-घर संभाले मोर्चा: पाठक

उपचुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी, हमें एक बार फिर अपनी भूमिका को सार्थक करने का मौका मिला है। इस चुनाव में हमें अपनी पूरी क्षमताओं के साथ कार्य करना है और हर महिला कार्यकर्ता घर-घर भाजपा को जिताने का मोर्चा संभाले।
ये बात सीधी से भाजपा सांसद रीति पाठक ने कही। वे सोमवार को एक होटल में महिला मोर्चा की बैठक में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज बनाने का कार्य करती है। हमें अपनी क्षमताओं को समाज के बीच ले जाना है। भाजपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता ने कहा, ग्वालियर-चंबल संभाग की 16 सीटों पर महिलाओं की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। कोरोना काल में हमें पूरी सावधानी से काम करना है।
ये चुनाव शिवराज सिंह की सरकार को बनाए रखने का चुनाव है। पूर्व मंत्री माया सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। महिलाएं देश की बुनियाद होती हैं, महिलाएं हर क्षेत्र, हर समाज में तरक्की कर रहीं हैं। महिलाओं को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। पार्टी के शहर अध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा, भाजपा वह पार्टी है जिसने महिलाओं को समाज में सम्मान दिया और महिलाओं के हित के लिए संघर्ष किया। बैठक को महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष खुशबू गुप्ता ने भी संबोधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n0PhFi
0 Comment to "इस चुनाव में हमें अपनी पूरी क्षमताओं के साथ कार्य करना है और हर महिला कार्यकर्ता घर-घर संभाले मोर्चा: पाठक"
Post a Comment