रेडक्रॉस अस्पताल में अब 50 रुपए में विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच

रेडक्रॉस अस्पताल में 50 रुपए में मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मिलेगी। ये निर्णय अस्पताल प्रबंधन की ओर से लिया गया है। इसके लिए अलग-अलग दिनों में अलग-अलग समय पर करीब 10 विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध कराए जाएंगे।
चेयरमैन आशुतोष पुरोहित ने बताया कि हमने इस संबंध में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से चर्चा कर योजना तैयार की है। हार्ट, किडनी और लीवर जैसी बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों के रेडक्रॉस में बैठने से मरीजों को कम से कम खर्च में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मिलेगी। एक नवंबर को संबंधितों के साथ बैठक कर डॉक्टरों के नाम, उनके बैठने का दिन और समय तय किया जाएगा। नवंबर के पहले सप्ताह में ही यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TyEtka
0 Comment to "रेडक्रॉस अस्पताल में अब 50 रुपए में विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच"
Post a Comment