नवरात्र पर द्वारिकाधीश मंदिर में 9 दिन चलेगा देवी सहस्त्रार्चन

नवरात्र पर द्वारिकाधीश मंदिर में देवी सहस्त्रार्चन आयोजन होगा। द्वारिकाधीश महिला मंडल ने मंदिर के सत्संग भवन में घट स्थापना से लेकर नवमी तक आयोजन किया है। देवी के सहस्त्र नामों का आह्वान आचार्य नरेंद्र शास्त्री करेंगे। नवमी के दिन मां जगदंबे के हवन पूजन के साथ कन्या भोज किया जाएगा।

महिला मंडल की संयोजक हेमा पुरोहित ने बताया इस आयोजन का उद्देश्य कोरोना महामारी खत्म करने के लिए है। लगातार नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में केसर, हल्दी, कुमकुम, सुहाग सामग्री, पुष्प, बिल्व पत्र, किसमिस, लौंग एवं द्रव्य से सहस्त्रार्चन किया जाएगा।

इटारसी : दुर्गा नवग्रह मंदिर में मां अंबे प्रतिमा की होगी स्थापना

श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लकड़गंज में 17 अक्टूबर को शाम 4 बजे मां अंबे की प्रतिमा की स्थापना होगी। यह मूर्ति स्थापना का 50 वां साल है। यहां 1970 से निरंतर मां अंबे की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। पहले यह स्थान श्री दुर्गा मंदिर के नाम से पहचाना जाता था। बाद में या नवग्रह स्थापित होने के बाद इसका नाम श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर पड़ा।

नवरात्र पर इस वर्ष सामूहिक गरबा नहीं होगा। युवक-युवतियों के एकल एवं युगल नृत्य होंगे। बैठक व्यवस्था नहीं होगी। आगामी 20 से 24 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायंकाल 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dzcgTp

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "नवरात्र पर द्वारिकाधीश मंदिर में 9 दिन चलेगा देवी सहस्त्रार्चन"

Post a Comment