ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी को फलों से तौला; रघुराज ने कहा- अपमान करना कांग्रेस के संस्कार, हमें भी अपमानित किया

कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नंगा-भूखा कहकर उनका अपमान किया है। हमारी मंत्री इमरती देवी के लिए अपशब्द बोले। क्योंकि यह कांग्रेसियों के संस्कार हैं। जब सिंधिया और हम सबने जनता की आवाज उठाई तो हमको अपमानित किया गया। विकास और जन हितकारी योजनाएं बंद कर दी।

यह बात मुरैना विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक रघुराज कंषाना ने रिठौरा, पुर-पढ़ावली गांवों में जनसंपर्क के दौरान कही। कंषाना ने कहा कि कमलनाथ गरीब जनता का खून चूस-चूस कर उद्योगपति बने हैं। जब वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्हें भ्रम हो गया कि उन्हें जनता ने चुनकर भेजा है, लेकिन जल्द ही उनका यह भ्रम भी दूर हो गया।

इस अवसर पर उनका ग्रामीणों ने फलों से तौला। वहीं उन्हें व्यापक रूप से समर्थन देने की बात भी कही। इधर शहर में उनके समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पीले चावल बांटकर लोगों से अपील की कि वे भाजपा के पक्ष में मतदान करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिहं कंषाना को फलों से तौलते ग्रामीणजन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37JRr6U

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी को फलों से तौला; रघुराज ने कहा- अपमान करना कांग्रेस के संस्कार, हमें भी अपमानित किया"

Post a Comment