मांधाता विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पटेल ने जनता के वोट तक बेच दिए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चार बार मांधाता में आना स्पष्ट संकेत है कि भाजपा की दाल काफी पतली है। उपचुनाव की सभी 28 सीटों पर जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को षड्यंत्र रचकर गिराने का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। मांधाता के भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल -छोटा चेतन बड़ा कलाकार निकला। जनता के वोट बेच दिए। जनता कभी माफ नहीं करेगी।
यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने गुरुवार रात 8 बजे कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह के समर्थन में बस स्टैंड, दुर्गा माता मंदिर एवं किसान मोहल्ला स्थित नर्मदा मंदिर परिसर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा मांधाता उपचुनाव की गूंज भोपाल से दिल्ली तक गूंज रही है। भाजपा के लोग आकर यहां का माहौल बिगड़ने पर तुले हैं। सभा को पूर्व विधायक राज नारायण सिंह एवं पूर्व मंडी संचालक जितेंद्र सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला नेत्री हेमलता पालीवाल आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HMDf2h
0 Comment to "मांधाता विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पटेल ने जनता के वोट तक बेच दिए"
Post a Comment